14
Sep
दुर्गा पूजा से ठीक पहले उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम (NBSTC) की ओर से यात्रियों की सुविधाओं के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। सोमवार सुबह सिलीगुड़ी जंक्शन बस स्टैंड की पहली मंजिल पर पुरुष और महिला यात्रियों के लिए अलग-अलग डॉरमेट्री का उद्घाटन किया गया। लंबी दूरी तय करके सिलीगुड़ी आने वाले यात्रियों के विश्राम और रात गुजारने की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस नई सेवा की शुरुआत की गई है।आज के उद्घाटन समारोह में 14 बेड की पुरुषों के लिए डॉरमेट्री, 6 बेड की महिलाओं के लिए डॉरमेट्री और परिवहन निगम के कर्मचारियों के लिए…
