18
Sep
विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर सिलीगुड़ी की पारंपरिक टॉय ट्रेन को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया। रेलवे कर्मियों की पहल पर रेलवे के उपकरणों, इंजनों और अन्य यंत्रों की पूरी विधि-विधान से पूजा की गई। सुबह से ही इस पूजा को लेकर रेल कर्मियों में भारी उत्साह और उमंग देखने को मिली। दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे की परंपरा से गहराई से जुड़ी यह टॉय ट्रेन, यूनेस्को के विश्व धरोहर (वर्ल्ड हेरिटेज) का दर्जा प्राप्त उत्तर बंगाल का एक प्रमुख गौरव है। विश्वकर्मा पूजा के दिन इस ऐतिहासिक रेल व्यवस्था से जुड़े कर्मचारियों ने निष्ठा के साथ पूजा कर रेल सेवाओं…
