25
Nov
मुख्यमंत्री के कोचबिहार दौरे को लेकर बुधवार सुबह से ही पूरे शहर में हलचल तेज रही। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री कोचबिहार हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां उत्तर बंगाल विकास मंत्री निशीथ प्रमाणिक सहित प्रशासनिक और राजनीतिक नेताओं ने उनका स्वागत किया। हवाई अड्डे पर संक्षिप्त औपचारिक मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री सीधे कोचबिहार शहर स्थित लैंसडाउन हॉल पहुंचे। उनके आगमन को देखते हुए पहले से ही हॉल परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मुख्यमंत्री के पहुंचते ही कोचबिहार जिला पुलिस की ओर से उन्हें औपचारिक रूप से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, लैंसडाउन…
