28
Oct
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की त्रिपुरा इकाई विपक्ष के भ्रामक प्रचार और अफवाहों का जवाब देने के लिए 31 अक्टूबर को अगरतला में "लोकतंत्र बचाओ, तानाशाही खत्म करो" नारे के तहत एक विशाल रैली का आयोजन करेगी। राज्य अतिथि गृह में आयोजित एक उच्च स्तरीय संगठनात्मक बैठक में यह निर्णय लिया गया, जिसमें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अभिषेक देवराय, संगठनात्मक महामंत्री रवींद्र राजू, राज्यसभा सांसद राजीव भट्टाचार्य, राज्य के मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। रैली की घोषणा करते हुए देवराय ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनता को एकजुट कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की…
