21
Sep
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को धुबरी जिले के चापर में अदाणी पावर लिमिटेड के 3,200 मेगावाट क्षमता वाले अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी। करीब ₹48,000 करोड़ के निवेश वाला यह प्रोजेक्ट असम के इतिहास का सबसे बड़ा एकल औद्योगिक निवेश बताया गया है। परियोजना से राज्य की बिजली उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होने और बाहर से बिजली खरीदने पर निर्भरता कम होने की उम्मीद है। निर्माण चरण के दौरान करीब 25,000 लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है, जबकि परियोजना के पूरी तरह चालू होने के बाद लगभग 5,000 स्थायी रोजगार के अवसर…
