25
Aug
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर राज्य में बाढ़ से क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्गों की जल्द बहाली और बाढ़-रोधी सड़क ढांचे को मजबूत करने की मांग की। बैठक में हाल की बाढ़ से प्रभावित राजमार्गों की शीघ्र मरम्मत, भविष्य में बाढ़ के प्रभाव को कम करने के लिए पुलों और कल्वर्ट के निर्माण में वैज्ञानिक एवं प्रमाण-आधारित योजना तथा असम में सड़क संपर्क को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई। सरमा ने जोरबाट में बार-बार आने वाली फ्लैश फ्लड की समस्या उठाते हुए वहां राजमार्ग…
