त्योहारी तैयारियां पूरे जोश में हैं, और आखिरी वक्त की शॉपिंग लिस्ट भी लंबी होती जा रही है। घर को रोशन करने और धनतेरस पूजा की तैयारी से लेकर दिवाली कार्ड्स नाइट की मेज़बानी और भाई दूज के लिए सही तोहफा चुनने तक, Amazon Now ग्राहकों को उनका त्योहारी ज़रूरी सामान मिनटों में डिलीवर करने में मदद कर रहा है। भारत के 120 से अधिक शहरों में उपलब्ध Amazon Now, ग्राहकों को उनकी ज़रूरत का हर सामान सीधे उनके दरवाज़े तक, ठीक उसी वक्त पहुंचाता है जब उन्हें उसकी ज़रूरत हो। ग्राहक AXIS, HDFC, IDFC और RBL क्रेडिट कार्ड से तुरंत बैंक डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं।
उत्सव का यह सिलसिला Amazon.in पर भी जारी है, जहां Amazon Great Indian Festival 2026 10 नवंबर तक चलेगा। इस शॉपिंग इवेंट ने पहले ही नए रिकॉर्ड बना दिए हैं — 393 करोड़ से ज़्यादा कस्टमर विज़िट्स के साथ अब तक की सबसे बड़ी शॉपिंग वॉल्यूम दर्ज हुई है, जो पिछले साल के मुकाबले 50% ज़्यादा है, और ग्राहकों ने डील्स, तुरंत बैंक डिस्काउंट, कैशबैक, Amazon Pay रिवॉर्ड्स, फ्री प्राइम डिलीवरी और अन्य ऑफर्स के ज़रिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक की बचत की है। ग्राहकों ने Amazon Now को भी अपनी त्योहारी दिनचर्या का हिस्सा बना लिया है, जहां रोज़ाना ऑर्डर पिछले साल के मुकाबले 18 गुना बढ़े हैं।
ग्राहक उत्सव के हर दिन के लिए ज़रूरी सामान चुन सकते हैं: घर को रोशन करने के लिए मिट्टी के दीये, डिज़ाइनर, अखंड और मटकी दीये, बिना तेल या लौ के जलने वाले पानी से चलने वाले LED दीये, रुई की बत्तियां, पूजा तेल और टीलाइट कैंडल्स; धनतेरस के लिए झाड़ू, लक्ष्मी-गणेश और कुबेर की मूर्तियां और साबुत धनिया; दिवाली की सजावट के लिए तोरण, रंगोली के रंग, स्टेंसिल और पेपर लालटेन; और परिवार, दोस्तों व भाई-बहनों के साथ बांटने के लिए मिठाई, चॉकलेट, स्नैक्स और गिफ्ट हैम्पर। गोवर्धन पूजा के लिए शुभ-लाभ स्टिकर्स और पूजा का सामान, और भाई दूज के लिए कलावा और तोहफे भी उपलब्ध हैं।
Amazon Now ने हर तरह के उत्सव के लिए खास चुनिंदा सामान भी तैयार किया है। दिवाली कार्ड नाइट के लिए प्लेइंग कार्ड्स के साथ तंबोला सेट, पोकर चिप्स और पार्टी प्रॉप्स मौजूद हैं, वहीं शांत उत्सव पसंद करने वालों के लिए ई-पटाखे, कंफेटी गन और बिना विस्फोटक कैप वाली पारंपरिक खिलौना पटाखा गन भी उपलब्ध हैं। तोहफों के लिए ग्राहक लिफाफे (कैश एनवेलप) और गिफ्ट बैग ले सकते हैं। पालतू जानवरों के मालिक पटाखों की आवाज़ के दौरान अपने पालतू जानवरों को शांत रखने के लिए ईयर मफ, और खुद के लिए ईयर प्लग भी पा सकते हैं।
Amazon Now पर शॉपिंग करते समय, प्राइम सदस्यों को 99 रुपये से ऊपर के ऑर्डर पर और नॉन-प्राइम सदस्यों को 149 रुपये से ऊपर के ऑर्डर पर फ्री डिलीवरी मिलती है। त्योहारी शॉपिंग को और सुविधाजनक बनाते हुए, ग्राहकों को हर ऑर्डर पर हैंडलिंग, कन्वीनियंस, सर्ज और रेन फीस नहीं देनी पड़ती। उन्हें 499 रुपये से ऊपर के ऑर्डर पर 50 रुपये और 899 रुपये से ऊपर के ऑर्डर पर 100 रुपये का पक्का कैशबैक भी मिलता है, जबकि प्राइम सदस्यों को 1,499 रुपये से ऊपर के ऑर्डर पर 200 रुपये का कैशबैक मिलता है।
