Siliguri

सिलीगुड़ी कॉलेज में शिक्षक दिवस समारोह: पर्यटन मंत्री शंकर घोष की बाहरी राजनीतिक दखलंदाजी के खिलाफ दो टूक चेतावनी

सिलीगुड़ी कॉलेज में शिक्षक दिवस समारोह: पर्यटन मंत्री शंकर घोष की बाहरी राजनीतिक दखलंदाजी के खिलाफ दो टूक चेतावनी

सिलीगुड़ी कॉलेज में शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य के पर्यटन मंत्री और स्थानीय विधायक शंकर घोष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शिक्षक-शिक्षिकाओं, गैर-शिक्षण कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति में यह पूरा दिन बेहद उत्साह के साथ मनाया गया।समारोह को संबोधित करते हुए पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने कॉलेज के आंतरिक मामलों में बाहरी राजनीतिक हस्तक्षेप के खिलाफ बहुत स्पष्ट और कड़ा संदेश दिया। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा, "कॉलेज में बाहर का कोई भी व्यक्ति आकर राजनीति नहीं करेगा। कॉलेज में क्या होगा और क्या नहीं,…
Read More
गोड़ामोड़ में नए ट्रैफिक बूथ का उद्घाटन, यातायात नियंत्रण के साथ चालकों को दिए गए सुरक्षा संदेश

गोड़ामोड़ में नए ट्रैफिक बूथ का उद्घाटन, यातायात नियंत्रण के साथ चालकों को दिए गए सुरक्षा संदेश

यातायात नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए राजगंज ब्लॉक के गोड़ामोड़ में एक नए ट्रैफिक बूथ कार्यालय का शुभारंभ किया गया। एनजेजी ट्रैफिक गार्ड के अंतर्गत इस नए ट्रैफिक बूथ का औपचारिक उद्घाटन गुरुवार को हुआ। डिप्टी पुलिस कमिश्नर (ट्रैफिक) काजी शमसुद्दीन अहमद ने फीता काटकर इस नए ट्रैफिक बूथ का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में एडिसिपी (ट्रैफिक) पूर्णिमा शेरपा, एसीपी (ट्रैफिक) चंदन दास, एनजेपी थाने के आईसी रंजन दास और एनजेपी ट्रैफिक गार्ड के ओसी सुरेंदर सिंह नेगी सहित ट्रैफिक गार्ड के अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में एनजेडी…
Read More
बेदखली नहीं, पहले पुनर्वास ! सिलीगुड़ी में रेलवे भूमि के निवासियों ने उठाई जोरदार मांग

बेदखली नहीं, पहले पुनर्वास ! सिलीगुड़ी में रेलवे भूमि के निवासियों ने उठाई जोरदार मांग

सिलीगुड़ी में रेलवे की जमीन पर बरसों से रह रहे लोगों को बिना पुनर्वास बेघर किए जाने की आशंका के बीच एक नागरिक मंच ने कड़ा रुख अपनाया है। मंच का साफ कहना है कि रेलवे की जमीन पर उनका कोई मालिकाना हक नहीं है, लेकिन विकास कार्यों के नाम पर यदि लोगों को हटाया जाता है, तो उससे पहले प्रभावित परिवारों के लिए उचित पुनर्वास की पुख्ता व्यवस्था की जानी चाहिए। इसी मुख्य मांग को लेकर 'सिलीगुड़ी रेलवे भूमि निवासी पुनर्वास अधिकार मंच' सामने आया है। रेलवे भूमि निवासी पुनर्वास अधिकार मंच का कहना है कि बिना किसी वैकल्पिक…
Read More
धमकी और रंगदारी के आरोप में गेटबाजार से तीन गिरफ्तार

धमकी और रंगदारी के आरोप में गेटबाजार से तीन गिरफ्तार

डराने-धमकाने, रंगदारी वसूलने और जबरन पैसे मांगने के आरोप में न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) थाने की सादे कपड़ों में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को गेटबाजार इलाके से इन आरोपियों को धर दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम सूर्यसेन कॉलोनी निवासी पप्पू राय, राजा होरी के एमडी सaddam और अंबिकानगर के अभिषेक हरिजन बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह का मुख्य सरगना अभिषेक हरिजन था और उसी के नेतृत्व में इलाके में असामाजिक गतिविधियां चलाई जा रही थीं। शिकायत के मुताबिक, लेखटाउन निवासी अभिजीत महतो को विभिन्न तरीकों से डरा-धमकाकर पैसों की मांग की जा…
Read More
सिलीगुड़ी: चाय के पैकेटों की आड़ में तस्करी की कोशिश, न्यू जलपाईगुड़ी पुलिस ने 145 किलो गांजा किया बरामद

सिलीगुड़ी: चाय के पैकेटों की आड़ में तस्करी की कोशिश, न्यू जलपाईगुड़ी पुलिस ने 145 किलो गांजा किया बरामद

सिलीगुड़ी से सटे फुलबाड़ी के जियागंज इलाके में अभियान चलाकर सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस ने 145 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस घटना में वाहन के चालक और सह-चालक को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम सामिन अली और रिंकू शेख हैं, और दोनों मुर्शिदाबाद के रहने वाले हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कूचबिहार से सिलीगुड़ी के रास्ते इस भारी मात्रा में गांजे को दूसरे राज्यों में तस्करी करने की योजना थी।गुप्त सूचना मिलने पर न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस ने फुलबाड़ी के जियागंज इलाके में उक्त मालवाहक वाहन…
Read More