Siliguri

सिलीगुड़ी के पोखाइजोट इलाके में चाउमीन कारखाने में लगी भीषण आग, दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर मौजूद

सिलीगुड़ी के पोखाइजोट इलाके में चाउमीन कारखाने में लगी भीषण आग, दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर मौजूद

सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 46 के अंतर्गत चंपासारी के पोखाइजोट इलाके में गुरुवार तड़के एक चाउमीन कारखाने में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5 बजे कारखाने से धुआं निकलता हुआ देखा गया, जिसके तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। खबर मिलते ही दमकल विभाग की 3 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के काम में जुट गईं। आग बुझाने के इस अभियान में दमकल कर्मियों के साथ प्रधाननगर थाने की पुलिस भी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए…
Read More
स्कूली छात्रों के हाथों हुआ नए रूप में भक्तिनगर ट्रैफिक बूथ का उद्घाटन, सिलीगुड़ी को मिला शौचालय की सुविधा वाला पहला बूथ

स्कूली छात्रों के हाथों हुआ नए रूप में भक्तिनगर ट्रैफिक बूथ का उद्घाटन, सिलीगुड़ी को मिला शौचालय की सुविधा वाला पहला बूथ

सिलीगुड़ी शहर में यातायात नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए भक्तिनगर ट्रैफिक गार्ड के बूथ का आधुनिकीकरण किया गया है। गुरुवार को इंदिरा गांधी मैदान के पास शहीदनगर के विश्वनाथ सिंह मोड़ पर स्कूली बच्चों के हाथों इस नए रूप में सजे ट्रैफिक बूथ का उद्घाटन किया गया। इस उद्घाटन समारोह में डीसीपी ट्रैफिक काजी शमसुद्दीन अहमद, एसीपी ट्रैफिक सुबीर दत्त और भक्तिनगर ट्रैफिक गार्ड के ओसी अमर्त्य चक्रवर्ती सहित ट्रैफिक विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित पुलिस अधिकारियों का उत्तरियों और पुष्पगुच्छों से स्वागत किया गया। इसके बाद…
Read More
सिलीगुड़ी से बिहार शराब तस्करी की साजिश नाकाम, प्रधाननगर थाने की पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

सिलीगुड़ी से बिहार शराब तस्करी की साजिश नाकाम, प्रधाननगर थाने की पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

सिलीगुड़ी से बिहार शराब तस्करी की एक बड़ी साजिश को प्रधाननगर थाने की पुलिस ने नाकाम कर दिया है। सिलीगुड़ी जंक्शन बस टर्मिनस पर विशेष अभियान चलाकर पुलिस ने यह सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में से एक बिहार का रहने वाला है, जबकि दूसरा अलीपुरद्वार के जयगांव इलाके का निवासी है। प्रधाननगर थाना पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जंक्शन बस टर्मिनस के रास्ते भारी मात्रा में…
Read More
सिलीगुड़ी कॉलेज में शिक्षक दिवस समारोह: पर्यटन मंत्री शंकर घोष की बाहरी राजनीतिक दखलंदाजी के खिलाफ दो टूक चेतावनी

सिलीगुड़ी कॉलेज में शिक्षक दिवस समारोह: पर्यटन मंत्री शंकर घोष की बाहरी राजनीतिक दखलंदाजी के खिलाफ दो टूक चेतावनी

सिलीगुड़ी कॉलेज में शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य के पर्यटन मंत्री और स्थानीय विधायक शंकर घोष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शिक्षक-शिक्षिकाओं, गैर-शिक्षण कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति में यह पूरा दिन बेहद उत्साह के साथ मनाया गया।समारोह को संबोधित करते हुए पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने कॉलेज के आंतरिक मामलों में बाहरी राजनीतिक हस्तक्षेप के खिलाफ बहुत स्पष्ट और कड़ा संदेश दिया। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा, "कॉलेज में बाहर का कोई भी व्यक्ति आकर राजनीति नहीं करेगा। कॉलेज में क्या होगा और क्या नहीं,…
Read More
गोड़ामोड़ में नए ट्रैफिक बूथ का उद्घाटन, यातायात नियंत्रण के साथ चालकों को दिए गए सुरक्षा संदेश

गोड़ामोड़ में नए ट्रैफिक बूथ का उद्घाटन, यातायात नियंत्रण के साथ चालकों को दिए गए सुरक्षा संदेश

यातायात नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए राजगंज ब्लॉक के गोड़ामोड़ में एक नए ट्रैफिक बूथ कार्यालय का शुभारंभ किया गया। एनजेजी ट्रैफिक गार्ड के अंतर्गत इस नए ट्रैफिक बूथ का औपचारिक उद्घाटन गुरुवार को हुआ। डिप्टी पुलिस कमिश्नर (ट्रैफिक) काजी शमसुद्दीन अहमद ने फीता काटकर इस नए ट्रैफिक बूथ का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में एडिसिपी (ट्रैफिक) पूर्णिमा शेरपा, एसीपी (ट्रैफिक) चंदन दास, एनजेपी थाने के आईसी रंजन दास और एनजेपी ट्रैफिक गार्ड के ओसी सुरेंदर सिंह नेगी सहित ट्रैफिक गार्ड के अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में एनजेडी…
Read More