सिलीगुड़ी से बिहार शराब तस्करी की साजिश नाकाम, प्रधाननगर थाने की पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

सिलीगुड़ी से बिहार शराब तस्करी की एक बड़ी साजिश को प्रधाननगर थाने की पुलिस ने नाकाम कर दिया है। सिलीगुड़ी जंक्शन बस टर्मिनस पर विशेष अभियान चलाकर पुलिस ने यह सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में से एक बिहार का रहने वाला है, जबकि दूसरा अलीपुरद्वार के जयगांव इलाके का निवासी है।

प्रधाननगर थाना पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जंक्शन बस टर्मिनस के रास्ते भारी मात्रा में अवैध शराब की तस्करी की कोशिश की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी पूरी तरह सतर्क हो गए और बस टर्मिनस इलाके में छापेमारी की। मंगलवार की रात चलाए गए इस अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में शराब जब्त की गई और इस घटना में संलिप्तता के आरोप में दो लोगों को दबोच लिया गया। पकड़े गए आरोपियों के नाम मुन्ना साह और दीपक शाह हैं।

प्रधाननगर थाने की पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी मुन्ना साह बिहार के पूर्वी चंपारण का रहने वाला है, जबकि दीपक शाह अलीपुरद्वार जिले के जयगांव इलाके का निवासी है।

By Sonakshi Sarkar