Blog

सिलीगुड़ी : कोरोना मरीजों के लिए खुला फील्ड अस्पताल, मरीजों को मिलेगा मुफ्त इलाज

सिलीगुड़ी : कोरोना मरीजों के लिए खुला फील्ड अस्पताल, मरीजों को मिलेगा मुफ्त इलाज

कोरोना संक्रमित लोगों के इलाज के लिए स्वयंसेवी संस्था की पहल पर सिलीगुड़ी में फील्ड अस्पताल की शुरुआत की गयी है। शहर के  तीनबत्ती मोड़ के पास स्थित एक भवन को फील्ड अस्पताल में तब्दील किया गया है। सोमवार को सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के  अध्यक्ष गौतम देव ने  फील्ड अस्पताल का उद्घाटन किया। अस्पताल में कोरोना मरीजों का मुफ्त में इलाज किया जायेगा।  प्रत्येक बेड के साथ ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई है, साथ ही भोजन का खर्च स्वयंसेवी संस्था द्वारा वहन किया जाएगा। उद्घाटन के बाद गौतम देव् ने कहा कुल 20 बेड़मे 12 पुरुष व 8 महिलाओं के लिए आरक्षित है।  इसके साथ ही उन्होंने कहा यहाँ चिकित्सा, नर्स , स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहेगें।  सिलीगुड़ी वेलफेयर आर्गेनाईजेशन समेत अन्य स्वमसेवी संस्थाओं की ओर से यह पहल की गयी है।  मारवाड़ी युवा मंच कोरोना मरीजों को भोजन उपलब्ध करेगा। साथ ही उन्होंने कहा…
Read More
सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में 44 से अधिक उम्र के लोगों को दी जा रही वैक्सीन भारी भीड़ से अफरा तफरी का  माहौल

सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में 44 से अधिक उम्र के लोगों को दी जा रही वैक्सीन भारी भीड़ से अफरा तफरी का माहौल

सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में सोमवार को कोरोना वैक्सीन लेने के लिए लोगों की काफी भीड़ देखी गयी। इधर कोरोना वैक्सीन लेने आये लोगों ने जिला अस्पताल में काफी पदेशानियों का सामना करने का आरोप लगाया है. गौरतलब है सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में 44  साल से अधिक उम्र के आम लोगों के लिए कोरोना वैक्सिनाशन शुरू कर दी गयी है। सोमवार को सुबह से ही यहाँ वैक्सीन लेने आए लोगों की भीड़ देखी गयी गयी। दूसरी ओर वैक्सीन के लिए कतार में खड़े लोगों  ने आरोप लगाया कि सुबह से शांतिपूर्वक वैक्सीन देने का काम चल रहा था।  दिन बढ़ने के साथ ही अधिक संख्या में लोग यहाँ जुटने लगे जिससे अफरा तफरी का  माहौल उत्पन्न हो गया। 
Read More
अभिभावकहीन बच्चों की मदद करेगा सिलीगुड़ी नगर निगम

अभिभावकहीन बच्चों की मदद करेगा सिलीगुड़ी नगर निगम

सिलीगुड़ी नगर निगम के 36 नंबर वार्ड स्थित सेंट्रल शांतिनगर निवासी नंददुलाल रॉय का   जटिल बीमारी की वजह से हाल ही में निधन हो गया। इसके कुछ दिनों बाद उनकी पत्नी कविता रॉय कोविड की शिकार हो गईं। उनके तीन बच्चों  अनाथ की स्थिति में  इधर उधर भटक रहे हैं। दूसरी ओर सिलीगुड़ी  नगर निगम के मुख्य प्रशासक  गौतम देव सोमवार को  इन बच्चों से मिले। दिवंगत दम्पति की सबसे बड़ी बेटी नंदिता बारहवीं, सबसे छोटी बेटी आठवीं और बेटा आठवीं कक्षा में है। गौतम देव ने  इन बच्चों की पढ़ाई में हर संभव मदद का भरोसा दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा  सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से इन बच्चो की पढाई के लिए हर माह दो हजार रुपये का अनुदान दिया जायेगा। साथ ही उन्होंने कहा  इन बच्चों की परवरिश को लेकर अन्य…
Read More
मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के पास नाले में  मिला नवजात का शव

मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के पास नाले में मिला नवजात का शव

 मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल से सटे इलाके में नवजात शिशु का शव मिलने से चारो ओर हड़कंप मच गया। रविवार सुबह सफाई के दौरान नगरपालिका के सीवर में एक नवजात का शव तैरता मिला। घटना के प्रकाश में आने के बाद  मेडिकल कॉलेज परिसर से सटे राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर लोगों में अफरा तफरी मच गयी. स्थानीय सूत्रों के अनुसार रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे नगर निगम का एक सफाई कर्मी मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पुराने गेट के सामने सीवर की सफाई कर रहा था. उसने सबसे पहले नवजात के शव को सीवर में तैरते देखा। सफाईकर्मी ने बताया कि सीवर की सफाई के दौरान नवजात लड़के का शव बरामद किया गया है. हालांकि, वह स्पष्ट रूप से यह नहीं बता सका कि शव सीवर में कैसे आया। इधर यह खबर फैलते ही लोग वहां जमा हो गए। इसकी सूचना तत्काल इंग्लिशबाजार थाने को दी गई। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि पास में मेडिकल कॉलेज और कई निजी नर्सिंग होम हैं। वहां से शायद कोई नवजात के शव को सीवर में छोड़कर भाग गया। पुलिस ने नवजात का शव बरामद…
Read More
लॉक डाउन को लेकर सक्रिय दार्जिलिंग पुलिस, साथ ही चला रही जागरूकता अभियान

लॉक डाउन को लेकर सक्रिय दार्जिलिंग पुलिस, साथ ही चला रही जागरूकता अभियान

 दार्जिलिंग पुलिस कोरोना की रोकथाम के लिए काफी सक्रिय है। लॉक डाउन के दौरान पुलिस लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही उन्हें सरकारी नियमों का पूरी तरह से पालन करने की नसीहत दे रहे हैं।  इसके साथ ही पुलिस मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी इलाके में भी  लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. लॉक डाउन के दौरान पुलिस इस बात पर विशेष नजर रख रही है कि दुकानें समय पर खुली और बंद हो।इसके साथ ही  पुलिस की ओर से आवश्यक काम के लिए ही  घर से बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है। साथ ही मास्क पहनने , सेनिटाइजर का इस्तेमाल करने व  सामाजिक दूरी का  पालन करने की बातकही  जा रही है। 
Read More