मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के पास नाले में मिला नवजात का शव

121

 मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल से सटे इलाके में नवजात शिशु का शव मिलने से चारो ओर हड़कंप मच गया। रविवार सुबह सफाई के दौरान नगरपालिका के सीवर में एक नवजात का शव तैरता मिला। घटना के प्रकाश में आने के बाद  मेडिकल कॉलेज परिसर से सटे राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर लोगों में अफरा तफरी मच गयी. स्थानीय सूत्रों के अनुसार रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे नगर निगम का एक सफाई कर्मी मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पुराने गेट के सामने सीवर की सफाई कर रहा था. उसने सबसे पहले नवजात के शव को सीवर में तैरते देखा। सफाईकर्मी ने बताया कि सीवर की सफाई के दौरान नवजात लड़के का शव बरामद किया गया है. हालांकि, वह स्पष्ट रूप से यह नहीं बता सका कि शव सीवर में कैसे आया। इधर यह खबर फैलते ही लोग वहां जमा हो गए। इसकी सूचना तत्काल इंग्लिशबाजार थाने को दी गई। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि पास में मेडिकल कॉलेज और कई निजी नर्सिंग होम हैं। वहां से शायद कोई नवजात के शव को सीवर में छोड़कर भाग गया। पुलिस ने नवजात का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उसे मेडिकल कॉलेज व असपताल  भेज दिया है।