Blog

अलीपुरदुआर में ‘विवेक चेतना’ उत्सव पर निकाली गयी शोभायात्रा

अलीपुरदुआर में ‘विवेक चेतना’ उत्सव पर निकाली गयी शोभायात्रा

राज्य के युवा कल्याण व क्रीडा विभाग तथा अलीपुरद्वार नगरपालिका के संयुक्त  तत्वाधान में विवेकानंद जयंती के अवसर पर मंगलवार को 'विवेक चेतना 'उत्सव का पालन किया गया। इस अवसर पर एक  रंगारंगा शोभायात्रा निकाली गई।  अलीपुरदुआर इंदौर स्टेडियम से शोभायात्रा निकालकर शहर के विभिन्न मार्गो की परिक्रमा की। अलीपुरद्वार के जिलाशासक सुरेंद्र कुमार मीणा ने विवेक चेतना उत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. जिलाधिकारी समेत उपस्थित गणमान्य लोगों ने स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों व आदर्शों पर चर्चा करते हुए लोगों से उनके…
Read More
विशेष विमान से कोलकाता पहुंची वैक्सीन

विशेष विमान से कोलकाता पहुंची वैक्सीन

। कोविड-19 से बचाव के लिए स्वदेशी वैक्सीन मंगलवार दोपहर विशेष विमान से कोलकाता पहुंचा दी गई है। अपराहन 1:45 बजे के करीब दमदम हवाई अड्डे पर स्पाइसजेट की विशेष विमान से वैक्सीन की पहली खेप पहुंची। यहां केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सिंग को ले जाने के लिए ट्रक पहले से मौजूद थे जिसमें डालकर वैक्सीन को बाग़बाजार में मौजूद सेंट्रल मेडिकल स्टोर में ले जाया गया है। यहां विशेष तापमान पर इसे संरक्षित किया जाएगा। 16 जनवरी से पूरे देश के साथ पश्चिम बंगाल में भी टीकाकरण अभियान की शुरुआत होगी। उसके पहले राज्य…
Read More
मिक्की मेटल्स ने पैनल डिस्कशन का आयोजन किया

मिक्की मेटल्स ने पैनल डिस्कशन का आयोजन किया

मिकी मेटल लिमिटेड के एक उद्यम मिकी पावर प्लस टीएमटी 600 एसडी ने पावर, मेटल, स्टील जैसे क्षेत्रों में मूल्य वृद्धि पर एक पैनल डिस्कशन का आयोजन किया है।
Read More
कोहरे की चादर में लिपटा सिलीगुड़ी , ठंड ने बढ़ायी मुश्किलें

कोहरे की चादर में लिपटा सिलीगुड़ी , ठंड ने बढ़ायी मुश्किलें

पूरे राज्य के साथ-साथ सिलीगुड़ी में भी शीतलहरी जारी है। घने कोहरे के बीच सर्द हवाएं लोगों को ठण्ड का अहसास करा रही है।  सिलीगुड़ी व आस पास का इलाका  घने कोहरे में लिपटा है। सुबह साढ़े दस बजे तक सूर्यदेव का दर्शन नहीं हुआ। कोहरे के कारण  सड़कों को वाहनें रेंगते नजर आये रहे हैं. गर्म कपडे में लिपटे लोग अपने कामों से घर से बाहर निकल रहे हैं। घने कोहरे के कारण दूर स्पष्ट रूप से कुछ दिखाई नहीं दे रहा। जगह जगह लोगों को अलाव जलाकर ठण्ड से बचने का प्रयास करते देखा  जा रहा है।  हालाँकि  कुछ लोग कोहरे व सर्द  हवादों का आनंद लेते…
Read More
घने कोहरे के कारण एनएच 31 पर दो ट्रकों में सीधी टक्कर, दो घायल  हादसे के बाद लोगों ने की ट्रकों में लदे सामान की लूटपाट

घने कोहरे के कारण एनएच 31 पर दो ट्रकों में सीधी टक्कर, दो घायल हादसे के बाद लोगों ने की ट्रकों में लदे सामान की लूटपाट

सिलिगुड़ी महाकमा परिषद अंतर्गत फांसीदेवा ब्लॉक के कांतिविटा इलाके में फूलबाड़ी घोषपुकुर  31 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे के कारण दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की टक्कर में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।  जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 7:30 बजे घने कोहरे में राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो ट्रक आमने-सामने टकराये गए।   स्थानीय लोगों ने बताया कि आज सुबह अचानक जोर की आवाज उन्हें सुनाई दी। वे लोग जब घर से बाहर निकले तो देखा के दो ट्रक आमने-सामने टकरा गए हैं।  घटना के बाद इलाके के लोगों ने दोनों ही ट्रकों के चालक  को वहां से निकाल कर फांसीदेवा ग्रामीणअस्पताल ले गए।…
Read More