Blog

सिलीगुड़ी से मालदा जा रही डेमू पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतरी हताहत नहीं,

सिलीगुड़ी से मालदा जा रही डेमू पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतरी हताहत नहीं,

सिलीगुड़ी जंक्शन से मालदा कोर्ट स्टेशन जाने वाली 07520 डेमू पैसेंजर ट्रेन रविवार को  शाम करीब 4:52 बजे हरिश्चंद्रपुर स्टेशन प्रवेश करने के दौरान पटरी से उतर गई। स्टेशन में प्रवेश  करने के दौरान  ट्रेन की गति धीमी होने के कारण ट्रेन बड़े हादसे के शिकार होने से बच गई। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी। दुर्घटना के बाद  रेलवे लाइन के आसपास के विभिन्न गांवों के काफी संख्या में लोग रेल लाइन के किनारे पहुंचे। हरिश्चंद्रपुर और कुमेदपुर स्टेशन से रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी भी तत्काल मौके पर पहुंच कर हालातों का जायजा लिया .  स्थानीय रेलवे अधिकारी के मुताबिक  कटिहार डिविजन को इसकी खबर दे दी गई है . रेलवे  ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Read More
बारिश के बाद बंगाल में फिर गिरा तापमान

बारिश के बाद बंगाल में फिर गिरा तापमान

 पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में बारिश के बाद एक बार फिर तापमान में कमी दर्ज की गई है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से सोमवार को जारी बयान में बताया गया है कि राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस पर है जो सामान्य से एक डिग्री कम है। इसके अलावा अधिकतम तापमान भी 35.3 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि 24 घंटे के दौरान 0.6 मिली मीटर बारिश अकेले राजधानी कोलकाता में दर्ज की गई है। इसके अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में भी रह-रहकर बारिश हुई है। वातावरण में अपेक्षित आद्रता 90 फ़ीसदी अधिकतम और…
Read More
लॉक डाउन और बारिश ने लीची की बिक्री पर लगाया ग्रहण, किसान व कारोबारी चिंतित

लॉक डाउन और बारिश ने लीची की बिक्री पर लगाया ग्रहण, किसान व कारोबारी चिंतित

पश्चिम बंगाल के मालदा में चक्रवात के डर से किसान  जल्दबाजी में  पेड़ से लीची तोड़ रहे हैं। इधर बारिश के कारण लीची की बिक्री में कमी आयी है। परिणामस्वरूप  खुदरा विक्रेताओं को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। वैसे भी लॉक डाउन के दौरान सुबह सात बजे से 10 बजे तक ही बाजार हाट खुले रहते हैं. दूसरी ओर  गुरुवार सुबह से यहाँ बारिश  शुरू हो गयी । आज मौसम अच्छा है लेकिन ग्राहक नजर नहीं आ रहे हैं। जिला उद्यान विभाग ने कहा कि नुकसान के डर से समय से पहले से ही पेड़ से लीची तोड़ ली…
Read More
ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप विजेता टीम में माइकल क्लार्क के स्पिनर अब बढ़ई हैं

ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप विजेता टीम में माइकल क्लार्क के स्पिनर अब बढ़ई हैं

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर जेवियर डोहर्टी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से संन्यास लेने के चार साल से अधिक समय बाद अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए बढ़ई बन गए हैं। बाएं हाथ के स्पिनर ने 2001-02 सीजन में प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए क्रिकेट में पदार्पण किया और उनका करियर 17 साल तक चला। रिटायर हो चुके स्पिनर माइकल क्लार्क की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया की 2015 विश्व कप विजेता टीम का भी हिस्सा थे। हालांकि, वर्ल्ड कप 2015 में ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए जेवियर डोहर्टी ने केवल एक मैच खेला और सात ओवर में बिना विकेट लिए 60 रन लुटा दिए।…
Read More
ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड अंडमान और निकोबार का एक विश्वसनीय भागीदार है

ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड अंडमान और निकोबार का एक विश्वसनीय भागीदार है

टीसीआई समूह ने हमेशा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के साथ दशकों से एक मजबूत संबंध साझा किया है। कोविड -१९ की दूसरी लहर के मद्देनजर, टीसीआई समूह ने अंडमान और निकोबार के लोगों को महामारी से लड़ने के उनके प्रयासों में समर्थन दिया है। टीसीआई ने अपने डिवीजन टीसीआई सीवेज और अपनी सीएसआर शाखा टीसीआई फाउंडेशन के माध्यम से लोगों की सेवा के लिए १० लीटर क्षमता के १५० ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर की व्यवस्था की है और योगदान दिया है।टीसीआई मुख्य सचिव, उपायुक्त श्री. सुनील अंचिपक्का, आईएएस और इस सामाजिक कारण से जुड़े सभी सरकारी अधिकारी को धन्यवाद देते है।…
Read More