Blog

बेटे ने शराब के नशे में माँ को पीट पीट कर मार डाला

बेटे ने शराब के नशे में माँ को पीट पीट कर मार डाला

सास के साथ हुए विवाद से क्षुब्ध बहू  घर छोड़कर अपने पिता के घर चली गई। इधर बेटे ने इस बात से आक्रोशित होकर कथित तौर पर  शराब के नशे में  अपनी बूढ़ी मां को बांस से पीट-पीट कर मार डाला। दिल दहला देने वाली यह घटना हबीबपुर थाने की बुलबुलचंदी ग्राम पंचायत के कचुपुकुर इलाके में रविवार रात हुई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी स्वप्न दास को गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले कर दिया. साथ ही मृतक के परिवारवालों  ने पूरी घटना की लिखित शिकायत की है. पुलिस  शव को पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज व असपताल भेज कर…
Read More
अलीपुरदुआर में शराब की होम डिलीवरी शुरू , देने होंगे अधिक पैसे

अलीपुरदुआर में शराब की होम डिलीवरी शुरू , देने होंगे अधिक पैसे

अलीपुरदुआर जिले के फालाकाटा  में  सरकारी नियमानुसार शराब की होम डिलीवरी शुरू कर दी गई है. सोमवार से फालाकाटा में विभिन्न प्रकार की अंग्रेजी शराब की दुकानों के सामने पोस्टर टांग दिए गए हैं जिसमें कहा गया है कि फोन करके शराब की होम डिलीवरी की जाएगी. होम डिलीवरी के  लिए ग्राहकों को कुछ अतिरिक्त पैसे चुकाने पड़ेंगे ,
Read More
कोरोना और बारिश से मछली कारोबार का बुरा हाल, व्यवसायी चिंतित

कोरोना और बारिश से मछली कारोबार का बुरा हाल, व्यवसायी चिंतित

अलीपुरद्वार के फालाकाटा ब्लॉक  के भुतनीरघाट मछली बाजार के मछली व्यापारियों की हालत चिंताजनक है. उन्होंने कहा लम्बे समय से वे लोग विभिन्न परिशानियों के बीच व्यापार कर रहे हैं।  थोड़ी सी भी बारिश होने पर  मछली व्यापारियों व खरीददारों  को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है । गौरतलब है भूटानीरघाट मछली बाजार को दूसरी जगह  स्थानांतरित कर दिया गया है। इससे  खरीदार और विक्रेता दोनों को  परेशानी  हो रही है। मछली व्यवसायी प्रदीप बर्मन, गुरुदास हल्दार आदि ने बताया जगह के बदले जाने व कोरोना के कारण उन्हें काफी दिक्क्तें हो रही है।  भूटानीरघाट व्यवसायी समिति के अध्यक्ष हेमंत भौमिक…
Read More
दुष्कर्म के आरोप में ज्योतिषी गिरफ्तार

दुष्कर्म के आरोप में ज्योतिषी गिरफ्तार

सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस अंतर्गत बागडोगरा थाने की पुलिस ने एक युवती से दुष्कर्म के आरोप में एक ज्योतिषी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान उत्तर दिनाजपुर जिले के रहने वाले रहमत अली उर्फ मोहम्मद हासिम के रूप में की गयी है. वे पेशे से ज्योतिषी हैं। आरोपी रहमत अली ने लड़की को नौकरी समेत विभिन्न समस्याओं का समाधान बताया। ज्योतिषी ने बदले में मोटी रकम की भी मांग की। ज्योतिषी ने लड़की को उत्तर दिनाजपुर जिले के पंजीपारा इलाके में अपने घर बुलाया। लड़की के अनुसार, रहमत अली ने 18-26 अप्रैल के बीच नींद की गोलियां खाकर उसके साथ…
Read More
लॉक डाउन में भी हो रही लकड़ी की तस्करी, साल एंव सागवान की लकड़ी लदा वाहन जप्त

लॉक डाउन में भी हो रही लकड़ी की तस्करी, साल एंव सागवान की लकड़ी लदा वाहन जप्त

 लॉक डाउन के बीच भी कीमती लकड़ी की तस्करी जारी है। जलपाईगुड़ी डिवीज़न के दलगांव रेंज के वन कर्मियों ने रविवार रात छापेमारी कर एक महिंद्रा मैक्सिमो वाहन के साथ लगभग 90,000 रुपये मूल्य की अवैध साल एंव सागवान की लकड़ी जप्त  की. वन विभाग के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर दलगांव रेंज के वनकर्मियों ने अलीपुरद्वार के शिशुबाड़ी सरुगांव इलाके से साल और सागवान की लकड़ी लदा एक महिंद्रा मैक्सिमो जब्त  किया . वन विभाग के सूत्रों के अनुसार, "मैक्सिमो वैन सहित साल और सागवान की लकड़ी जब्त कर ली गयी है । बरामद लकड़ी का बाजार मूल्य लगभग 90,000 रुपये है। हालांकि इस अभियान में किसी भी तस्कर को पकड़ा नहीं जा सका।"
Read More