18
May
दक्षिण कोलकाता के तिलजला इलाके में अवैध निर्माण को गिराने की प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर रविवार को पार्क सर्कस सेवन पॉइंट इलाका पूरी तरह रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। उच्छेद (अतिक्रमण हटाओ) अभियान के विरोध में उग्र भीड़ ने सड़क जाम करने की कोशिश की, जिसे रोकने पर पुलिस और जनता के बीच हिंसक झड़प शुरू हो गई। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल और केंद्रीय बल तैनात हैं। जमकर हुई पत्थरबाजी, पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, जैसे ही पुलिस और प्रशासन की टीम अवैध निर्माण को हटाने पहुंची, उत्तेजित स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन…
