West Bengal

भोजन की तलाश में रिहायशी इलाके में घुस रहे बंदर , लोग आतंकित

भोजन की तलाश में रिहायशी इलाके में घुस रहे बंदर , लोग आतंकित

जलपाईगुड़ी के पातकाता  इलाके में इन दिनों भोजन की तलाश में सैकड़ों बंदर रिहायशी  इलाके में घुसकर उत्पात मचा रहे हैं। बंदरों की झुण्ड  लोगों के घरों में घुसकर खाना लूट रहे हैं.  बंदरों के आतंक से इलाके के लोग दहशत में है.  बताया जाता है काफी संख्या में बंदर  लोगों के घरों में घुस कर घर में रखी खाद्य सामग्री खा रहे हैं । बंदरों का झुण्ड किचन में घुसकर बर्तन से चावल खा रहे हैं। यहाँ से खदेड़ने के कुछ देर बाद वे वापस आ जाते हैं । पातकाता इलाके के लोगों ने  बताया इलाके में बंदरों के आने की मुख्य वजह…
Read More
मालदा : पार्टी विरोधी गतिविधियों  के आरोप में भाजपा ने तीन पंचायत सदस्यों को किया निलंबित

मालदा : पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में भाजपा ने तीन पंचायत सदस्यों को किया निलंबित

भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों  के आरोप में तीन पंचायत सदस्यों को निलंबित कर दिया। पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में 10 नंबर जिला परिषद मंडल के अध्यक्ष रुपेश अग्रवाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया  पार्टी विरोधी गतिविधियों  के आरोप में  मालदा की कुशीदा ग्राम पंचायत के तीन पंचायत सदस्य तुली रॉय, रामेश्वर रॉय और मौसमी सिंह को निलंबित किया गया है।  तुली रॉय कुशीदा ग्राम पंचायत में नेता प्रतिपक्ष हैं।दूसरी ओर तुली राय के पति  व स्थानीय भाजपा नेता दिलीप राय ने आरोप लगाया ब्लॉक स्तर के नेता को कटमनी  नहीं देने को लेकर विवाद का सूत्रपात है।  उन्होंने इसके लिए पार्टी के…
Read More
टूरिस्टों को पूजा का तोहफा, आज से चल पड़ी टॉय ट्रेन

टूरिस्टों को पूजा का तोहफा, आज से चल पड़ी टॉय ट्रेन

कोरोना महामारी के कारण करीब डेढ़ साल तक बंद रहने के बाद पूजा से पहले बुधवार से रेलवे की ओर से विश्व प्रसिद्ध टॉय ट्रेन परिसेवा शुरू कर दी गयी है। बुधवार को न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से वर्ल्ड हेरिटेज में शुमार  टॉय ट्रेन को पर्यटकों के लिए  पुनः चालू कर दिया गया। बताते चले कोरोना महामारी के कारण रेलवे की ओर से  टॉय ट्रेन परिसेवा बंद कर दी गयी थी  हालांकि जॉय राइड  की सवारी चल रही थी, पर  कोरोना की दूसरी लहर ने जॉय राइड  की सवारी पर भी ब्रेक लगा दिया । वहीँ आज से दोबारा  टॉय ट्रेन…
Read More
तृणमूल नेता ने ली सड़क मरम्मत की जिम्मेदारी

तृणमूल नेता ने ली सड़क मरम्मत की जिम्मेदारी

सरकारी कार्यक्रम दुआरे सरकार को  कालचीनी प्रखंड के बाहरी इलाके रायमातंग डिपो के निवासियों  तक पहुंचाने  के लिए तृणमूल नेता पासंग लामा ने व्यक्तिगत  तौर पर रायमातंग डिपो की ओर जाने वाली सड़क की मरम्मत की  पहल की है।  ताकि कालचीनी प्रखंड के बाहरी इलाके रायमातंग डिपो के निवासियों को सरकारी परियोजनाओं का लाभ लेने में कोई परेशानी न हो. रायमातंग डिपो कालचीनी ब्लॉक के मध्य में स्थित है। कलचीनी से रायमातंग डिपो तक के सफर के बीच में लगातार बारिश के कारण खरसरोटा पाना नदी  में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। पासंग लामा ने कहा कि फिलहाल अस्थायी…
Read More
बंगाल में सीबीआई ने शुरू की की चुनावी हिंसा की जांच मारे गए भाजपा कार्यकर्ता के परिजनों से की पूछताछ

बंगाल में सीबीआई ने शुरू की की चुनावी हिंसा की जांच मारे गए भाजपा कार्यकर्ता के परिजनों से की पूछताछ

कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा की जांच शुरू कर दी है। सोमवार को सीबीआई अधिकारियों की एक टीम ने चुनावी हिंसा में मारे गए भाजपा कार्यकर्ता अभिजीत सरकार के बेलियाघाटा स्थित घर का दौरा किया और उसके परिवार के सदस्यों से पूछताछ की। सीबीआई सूत्रों ने बताया है कि परिवार के सदस्यों से उस दिन का घटनाक्रम पूछा गया है। साथ ही अभिजीत के भाई को एजेंसी के दफ्तर के रूप में बने एक अस्थायी कार्यालय में ले जाया गया है, ताकि उनके बयान को रिकॉर्ड किया…
Read More