23
Nov
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह भारत की दो दिवसीय यात्रा पर रविवार को नई दिल्ली पहुंचे। यहां पहुंचने पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने उनकी अगवानी की। प्रधानमंत्री के रूप में बालेन्द्र शाह की यह पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल में नई सरकार के गठन के बाद शाह को भारत आने का निमंत्रण दिया था, जिसे नेपाली पक्ष ने स्वीकार किया। दोनों नेताओं के बीच फोन पर बातचीत और सोशल मीडिया के जरिए संदेशों का आदान-प्रदान…
