West Bengal

सिलीगुड़ी : लगातार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त

सिलीगुड़ी : लगातार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त

रात भर हुई भारी बारिश से सिलीगुड़ी शहर के कई वार्ड जलमग्न हो गए हैं।  शहर के निचले इलाके में घरों में पानी घुसने की खबर है। कई इलाके में सड़कों पर पानी जमा है । जिससे लोगों को  यातायात में दिक्क्तें आ रही है। लगातार हो रही बारिश से  जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शहर के इन इलाके के लोगों ने आरोप लगाया कि उचित जल निकासी व्यवस्था के कारण हर वर्ष उन्हें इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है।
Read More
मालदा : बदहाली के आंसू बहा रहा यात्राडांगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र , लोग कह रहे भुतहा घर

मालदा : बदहाली के आंसू बहा रहा यात्राडांगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र , लोग कह रहे भुतहा घर

मालदा जिले के यात्राडांगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इन दिनों बदहाली के दौरान से गुजर रहा है।स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि रोगीविहीन  यह  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र   फिलहाल भुतहा घर बन गया है| प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सुबह से ही असामाजिक क्रियाकलापों का  सिलसिला शुरू हो जाता है| ओल्ड मालदा प्रखंड के यात्राडंगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की इस तरह की दुर्दशा को लेकर स्थानीय लोगों में भारी असंतोष है| इलाके के रहनेवाले कुछ लोगों ने शिकायत की है कि दस बेड वाले यात्राडांगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोई रोगी सेवा उपलब्ध नहीं है। मरीजों का यहाँ  समुचित इलाज नहीं हो रहा है।  यहाँ के…
Read More
रेलवे का पर्यटकों को एक और तोहफा , एनजेपी से अलीपुरदुआर तक दौड़ेगी  “विस्टाडॉम टूरिस्ट स्पेशल” ट्रेन

रेलवे का पर्यटकों को एक और तोहफा , एनजेपी से अलीपुरदुआर तक दौड़ेगी “विस्टाडॉम टूरिस्ट स्पेशल” ट्रेन

कोरोना के कारण करीब डेढ़ साल तक बंद रहने के बाद सिलीगुड़ी से दार्जिलिंग के लिए टॉय ट्रेन परिसेवा शुरू होने के बाद आज पर्यटकों की सुविधा के लिए एनजेपी स्टेशन से  "विस्टाडॉम टूरिस्ट स्पेशल" ट्रेन का ट्रॉयल  किया गया ।  पूजा  के दौरान  भारी संख्या में पर्यटकों के आगमन के मद्देनजर एनजेपी से अलीपुरदुआर तक चलनेवाली यह विशेष ट्रेन  28 अगस्त को शुरू होगी। न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से शुरू होकर डुआर्स  की खूबसूरत और मनोरम वादियों  के बीच अलीपुरद्वार तक चलेगी। गुरुवार को सिलीगुड़ी के एनजेपी स्टेशन से पर्टयकों  के लिए शुरू की गयी विशेष ट्रेन "विस्टाडॉम टूरिस्ट " का शुभारम्भ किया गया…
Read More
उपप्रधान समेत करीब एक हजार सीपीएम समर्थक तृणमूल में शामिल

उपप्रधान समेत करीब एक हजार सीपीएम समर्थक तृणमूल में शामिल

सीपीएम के सट्टारी ग्राम पंचायत के उप प्रधान और उसी  इलाके के  सीपीएम नेता मोकबेल मिया सहित पार्टी के करीब एक हजार कार्यकर्ता और समर्थक सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए. राज्य के पूर्व मंत्री और पार्टी के प्रदेश महासचिव कृष्णेंदु चौधरी ने गुरुवार दोपहर को मालदा के कालीताला इलाके में पार्टी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में इन  सभी को तृणमूल का झंडा सौंपा. इस मौके पर तृणमूल की मालदा नगर समिति के अध्यक्ष प्रोसेनजीत दास और इंग्लिशबाजार पंचायत समिति के सदस्य मौजूद थे. आज इस अवसर पर कृष्णेंदु चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विकास कार्य से प्रेरित…
Read More
जलपाईगुड़ी : भाजपा नेता यदुनाथ सरकार का निधन

जलपाईगुड़ी : भाजपा नेता यदुनाथ सरकार का निधन

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और जलपाईगुड़ी जिले में पार्टी के संस्थापक सदस्य यदुनाथ सरकार का निधन हो गया।  मृत्यु के समय वे 91 वर्ष के थे। सिलीगुड़ी के एक निजी नर्सिंग होम में उन्होंने अंतिम सांस ली । गुरुवार दोपहर को उनका पार्थिव शरीर जलपाईगुड़ी जिला कार्यालय लाया गया जहां जिला कमेटी के सदस्यों ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी। भाजपा नेता आलोक चक्रवर्ती, दीपेन प्रमाणिक, श्यामल बर्मन समेत राज्य और जिला स्तर के नेता व कार्यकर्ताओं ने उन्हें  श्रद्धांजलि दी. भाजपा के जलपाईगुड़ी जिले के उपाध्यक्ष आलोक चक्रवर्ती ने कहा कि दिवंगत पार्टी नेता यदुनाथ सरकार हमारे…
Read More