24
Aug
राज्य सरकार चाहती तो उत्तर बंगाल के रायगंज में एम्स अस्पताल बनाया जा सकता था। लेकिन सरकार की उदासीनता के कारण रायगंज की जगह कल्याणी में एम्स अस्पताल बनाया गया है. ऐसा कर के राज्य सरकार ने उत्तर बंगाल के लोगों के सपनों को चकनाचूर कर दिया है। ये बातें मंगलवार को केंद्रीय गृह एवं युवा खेल राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने कही। वे मंगलवार को मालदा में शहीद सम्मान यात्रा में शामिल होने यहाँ पहुंचे थे। केंद्रीय राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक आज सुबह पदातिक एक्सप्रेस से मालदा पहुंचे। शहीद सम्मान यात्रा में शामिल होने से पहले गृह राज्य मंत्री…
