06
Jul
टोटो (ई-रिक्शा) के अवैध और अनियंत्रित परिचालन को बंद करने की मांग को लेकर आज फुलबाड़ी में 31 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH 31) पर ऑटो चालकों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी। ऑटो चालकों का आरोप है कि नियमों की अनदेखी कर धड़ल्ले से चल रहे टोटो के कारण उनके यात्रियों की संख्या लगातार घट रही है, जिससे उनकी आजीविका पर गहरा संकट मंडराने लगा है। इस अचानक किए गए सड़क जाम और विरोध प्रदर्शन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई और लंबा ट्रैफिक जाम…
