शहर में बढ़ती पार्किंग समस्या को देखते हुए कंचनजंघा स्टेडियम के मेला ग्राउंड में पार्किंग ज़ोन शुरू करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे खासकर विधान रोड और आसपास के व्यस्त बाजार इलाकों में पार्किंग की समस्या और ट्रैफिक दबाव कम होने की उम्मीद है।
सिलीगुड़ी नगर निगम और सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस की पहल पर कंचनजंघा स्टेडियम के मेला ग्राउंड में dedicated parking facility विकसित की जा रही है। प्रस्तावित पार्किंग क्षेत्र में करीब 300 चारपहिया और 1,000 दोपहिया वाहनों को रखने की क्षमता होने की जानकारी पहले दी गई थी।
स्थानीय कारोबारियों और शहरवासियों की लंबे समय से मांग थी कि बाजार क्षेत्र के आसपास पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था की जाए। मेला ग्राउंड में पार्किंग शुरू होने से ग्राहकों और व्यापारियों को राहत मिलने के साथ ही मुख्य सड़कों पर बेतरतीब पार्किंग से होने वाली जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है। शहर में पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
