हीरो मोटोकॉर्प ने टीएफटी डिस्प्ले और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम के साथ लॉन्च की एक्सट्रीम 125आर स्टील्थ एडिशन

हीरो मोटोकॉर्प ने भारतीय स्पोर्टी 125 सीसी मोटरसाइकिल सेगमेंट में अपनी नई एक्सट्रीम 125आर स्टील्थ एडिशन विद टीएफटी लॉन्च की है। इस नए मॉडल में एडवांस कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सेगमेंट में पहली बार टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) दिया गया है, जिसका उद्देश्य राइडिंग अनुभव को बेहतर बनाने के साथ सुरक्षा को भी मजबूत करना है।

नई बाइक में 4.2 इंच का टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसके जरिए राइडर्स को टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और एसएमएस अलर्ट के साथ म्यूजिक कंट्रोल की सुविधा मिलती है। वहीं, टीपीएमएस सिस्टम टायर में हवा के दबाव की रियल-टाइम जानकारी और तुरंत अलर्ट देता है, जिससे राइडर्स टायर की स्थिति पर नजर रख सकते हैं और राइडिंग सुरक्षा बेहतर बना सकते हैं।

कंपनी के अनुसार, इस मोटरसाइकिल में नए कलरफुल अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं। यह मॉडल मिडनाइट ब्लैक कलर में पर्ल रेड एक्सेंट्स के साथ उपलब्ध होगा।

हीरो मोटोकॉर्प के इंडिया बिजनेस यूनिट के चीफ बिजनेस ऑफिसर आशुतोष वर्मा ने कहा कि इस नए एडिशन का उद्देश्य युवा ग्राहकों के लिए कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और स्मार्ट सेफ्टी फीचर्स को अधिक सुलभ बनाना है। इसके साथ ही कंपनी राइडिंग के समग्र अनुभव को बेहतर बनाने पर भी ध्यान दे रही है।

एक्सट्रीम 125आर स्टील्थ एडिशन में पहले से मौजूद सेगमेंट-फर्स्ट ड्यूल-चैनल एबीएस, तीन राइडिंग मोड- रेन, रोड और स्पोर्ट के साथ क्रूज कंट्रोल की सुविधा भी बरकरार रखी गई है। इन फीचर्स का उद्देश्य बेहतर ब्रेकिंग कंट्रोल, अलग-अलग सड़क परिस्थितियों के अनुसार राइडिंग और लंबी यात्रा के दौरान अधिक आराम प्रदान करना है।

हीरो मोटोकॉर्प की एक्सट्रीम 125आर स्टील्थ एडिशन विद टीएफटी देशभर के कंपनी डीलरशिप पर उपलब्ध है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,16,250 रुपये (पूरे भारत में) रखी गई है।

By Business Bureau