25
Jun
जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज थाना अंतर्गत बेलाकोबा पुलिस चौकी (OP) की टीम ने गुरुवार सुबह एक गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से चल रही देसी शराब (चुल्लू) बनाने की भट्टी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब और उपकरण जब्त किए हैं, हालांकि आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।पुलिस की छापेमारी और आरोपी का फरार होनाक्या है पूरा मामला: बेलाकोबा पुलिस चौकी के प्रभारी (OC) सब-इंस्पेक्टर बुद्धदेव घोष को आज सुबह करीब 08:30 बजे एक विश्वसनीय सूत्र से अवैध शराब निर्माण की सूचना मिली थी।…
