27
Mar
राम नवमी के पावन अवसर पर सिलीगुड़ी में सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है। शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए आज ट्रैफिक डीसीपी काजी शम्सुद्दीन और सिलीगुड़ी प्रधान नगर थाना के आईसी वासुदेव सरकार ने मालागुड़ी स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर परिसर का दौरा किया।चूंकि इस मंदिर से एक बड़ी शोभायात्रा शुरू होने वाली है, इसलिए अधिकारियों ने कार्यक्रम से पहले ही पूरी स्थिति की गहन समीक्षा की। सुरक्षा के मद्देनजर डीसीपी के साथ केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान भी मौजूद रहे। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उत्सव के दौरान कोई भी अप्रिय…
