01
Apr
सिलीगुड़ी शहर और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की भारी किल्लत देखी जा रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गैस बुकिंग के बावजूद समय पर डिलीवरी न मिलने और वितरण केंद्रों पर लंबी कतारों की शिकायतों के बीच आज सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर गौतम देव खुद जमीन पर उतरे। शहर के विभिन्न गैस वितरण केंद्रों पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोगों का आरोप है कि डिजिटल बुकिंग के बाद भी हफ्तों तक सिलेंडर नहीं मिल रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार …
