21
Mar
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी (अनुसूचित जाति) निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आनंदमय बर्मन ने शनिवार को अपने चुनावी अभियान को गति दी। उन्होंने दिन की शुरुआत नक्सलबाड़ी स्थित इस्कॉन मंदिर (ISKCON Temple) में दर्शन और विशेष पूजा-अर्चना के साथ की। आनंदमय बर्मन सुबह समर्थकों के साथ मंदिर पहुंचे और माथा टेका। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की खुशहाली और अपनी जीत के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं और सेवादारों के साथ उन्होंने कुछ समय बिताया और उनसे आशीर्वाद लिया। मंदिर में पूजा के बाद, बर्मन ने नक्सलबाड़ी के विभिन्न हिस्सों में…
