पहले चरण के मतदान से पहले चुनावी सरगर्मी तेज, गौतम देव ने 18 नंबर वार्ड में किया जनसंपर्क

सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र में पहले चरण के मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इसी के साथ शहर में राजनीतिक तापमान भी चरम पर पहुँच गया है। हफ्ते के पहले ही दिन, सोमवार सुबह से ही विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

घर-घर जाकर सुनीं स्थानीय समस्याएंतृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता और उम्मीदवार गौतम देव सोमवार सुबह से ही एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ शहर के 18 नंबर वार्ड में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर स्थानीय निवासियों से मुलाकात की और उनकी मूलभूत समस्याओं को सुना। गौतम देव ने मतदाताओं को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है।

मंदिर में टेका मत्थाप्रचार अभियान के बीच गौतम देव इलाके के प्रसिद्ध राधागोविंद मंदिर भी पहुँचे। यहाँ उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-शांति व उन्नति के लिए प्रार्थना की। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि जैसे-जैसे मतदान की तारीख करीब आएगी, सिलीगुड़ी की सड़कों पर प्रचार की यह जंग और भी दिलचस्प और तेज होने वाली है।

By Sonakshi Sarkar