रणबीर कपूर OTT की दुनिया में रखेंगे कदम

एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म रामायण को लेकर खबरों में बने हुए हैं। इस फिल्म के बाद एक्टर कई अन्य फिल्मों में एक्टिंग करते दिखेंगे। लेकिन अब एक्टिंग के अलावा रणबीर OTT की दुनिया में भी कदम रखना चाहते हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर OTT कंटेंट को प्रोड्यूस करने के बारे में विचार कर रहे हैं। एक्टर समझ गए हैं कि OTT एक बड़ा प्लेटफार्म है और आगे आने वाले समय में इसकी डिमांड अभी तुलना में और ज्यादा अधिक होने वाली है। ऐसे में रणबीर खुद इस एरिया में किस्मत आजमाना चाहते हैं।

वैरायटी इंडिया की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर अपने प्रोडक्शन हाउस पिक्चर शुरू प्रोडक्शन के तहत OTT फिल्म, सीरीज बनाने के बारे में सोच रहे हैं। अपने इस बैनर की शुरुआत उन्होंने अनुराग बासु के साथ फिल्म जग्गा जासूस को प्रोड्यूस कर के की थी। उन्होंने अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को भी को-प्रोड्यूस किया था। अब वो OTT पर कदम रखने के लिए स्क्रिप्ट्स सुन रहे हैं। वो नई और चुनितिपूर्ण आईडिया को मौका देने का विचार कर रहे हैं। खास बात ये है कि वो इन फिल्मों या सीरीज में एक्टिंग नहीं करेंगे। वो बस प्रोड्यूसर होंगे।

By Arbind Manjhi