सिलीगुड़ी जंक्शन बस स्टैंड पर आज सुबह से ही भारी अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। आगामी चुनाव के मद्देनजर अपने घर लौटने के लिए सुबह से ही यात्रियों की असामान्य भीड़ उमड़ पड़ी थी। घंटों कतार में खड़े रहने के बावजूद पर्याप्त बसें उपलब्ध न होने के कारण यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया और बस स्टैंड रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।यात्रियों के आक्रोश ने तब उग्र रूप ले लिया जब उत्तेजित भीड़ ने बस स्टैंड कार्यालय के अंदर टिकट काउंटर पर तोड़फोड़ शुरू कर दी।
आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने कंप्यूटर और अन्य महत्वपूर्ण उपकरणों को नुकसान पहुँचाया, जिससे पूरे बस स्टैंड परिसर में दहशत फैल गई।प्रशासन की सफाईदूसरी ओर, उत्तर बंगाल राजकीय परिवहन निगम (NBSTC) के इंचार्ज समीर सरकार ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर बड़ी संख्या में बसों को चुनावी ड्यूटी में लगाया गया है। इस कारण सामान्य बस सेवा बुरी तरह प्रभावित हुई है और समय पर अतिरिक्त बसें चलाना संभव नहीं हो पा रहा है।उन्होंने आगे कहा, “यात्री काफी समय से लाइन में खड़े थे और बसें न मिलने से उनमें भारी निराशा थी।
इसी गुस्से के कारण कुछ यात्रियों ने टिकट काउंटर के कंप्यूटर पर हमला कर दिया।”पुलिस की कार्रवाईघटना की सूचना मिलते ही सिलीगुड़ी के प्रधान नगर थाने की पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुँचे और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल बस स्टैंड पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस ने यात्रियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। प्रशासन का प्रयास है कि सीमित संसाधनों के साथ यात्रियों को जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुँचाया जा सके।
