पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अगले चरण के तहत कल मालदा जिले सहित राज्य की 152 सीटों पर मतदान होना है। चुनाव को शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए मालदा प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। जिले के तीन प्रमुख केंद्रों पर आज सुबह से ही चुनाव कर्मियों की जबरदस्त हलचल और व्यस्तता देखी जा रही है।
प्रशासन द्वारा मालदा में तीन जगहों पर DCRC (डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर और रिसीविंग सेंटर) बनाए गए हैं : मालदा कॉलेजमालदा पॉलिटेक्निक कॉलेजचंचल सिद्धेश्वरी स्कूलइन केंद्रों पर चुनाव कर्मी अपनी संबंधित पोलिंग पार्टियों के साथ पहुँच रहे हैं और ईवीएम (EVM), वीवीपैट (VVPAT) सहित चुनाव के लिए आवश्यक सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामग्री संग्रह कर रहे हैं।किस केंद्र से कहाँ जाएगी पोलिंग टीमें:मालदा कॉलेज मैदान से: यहाँ से 50-मालदा विधानसभा, 51-इंग्लिश बाजार और 52-मोथाबाड़ी विधानसभा क्षेत्रों के लिए टीमें रवाना हो रही हैं। पॉलिटेक्निक कॉलेज से: इस केंद्र से 43-हबीबपुर, 44-गाज़ोल, 53-सुजापुर, 49-माणिकचक, 54-बैष्णवनगर और 48-रतुआ विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी संभाली जा रही है।सिद्धेश्वरी इंस्टीट्यूट (चांचल) से: यहाँ से 46-हरिश्चंद्रपुर, 45-चांचल और 47-मालतीपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव कर्मी अपनी सामग्री लेकर बूथों की ओर कूच कर रहे हैं।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, सभी पोलिंग पार्टियों को सुरक्षा घेरे में उनके निर्धारित बूथों तक पहुँचाने के लिए पर्याप्त वाहनों और सुरक्षा बलों की व्यवस्था की गई है। जिले में निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
