Political

मृत प्रवासी श्रमिक के परिवारवालों से मिले मंत्री

मृत प्रवासी श्रमिक के परिवारवालों से मिले मंत्री

 हरिश्चंद्रपुर थाना अंतर्गत दौलतनगर ग्राम पंचायत के इलम गांव निवासी जोहर अली की दिल्ली में काम के दौरान अचानक करंट लगने से मौत हो गई.हरिश्चंद्रपुर के विधायक और राज्य के मंत्री तजमुल हुसैन आज उसके  परिवार से मिलने उनके घर गए. उन्होंने परिजनों से बात कर उन्हें सांत्वना दी। इसके साथ ही उन्होंने आर्थिक रूप से और कपड़ों के साथ उनकी मदद की। तजमुल हुसैन ने परिवार के साथ हर तरह से साथ रहने का आश्वासन दिया।
Read More
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 350 करोड़ रुपये की लागत से चीन की सीमा तक बनी दो लेन  सड़क का किया वर्चुअल उद्घाटन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 350 करोड़ रुपये की लागत से चीन की सीमा तक बनी दो लेन  सड़क का किया वर्चुअल उद्घाटन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को 350 करोड़ रुपये की लागत से चीन की  सीमा तक बनी दो लेन  सड़क का उद्घाटन किया। रक्षा मंत्री श्री सिंह ने शुक्रवार को जलपाईगुड़ी जिले के मॉल ब्लॉक के डामडिम मोड़ इलाके में एक समारोह में डामडिम मोड़ से अलगरा होते हुए चीन सीमा तक निर्मित दो लेन सड़क का विर्तुअली उद्धाटन किया . इस रंगारंग कार्यक्रम में जलपाईगुड़ी के भाजपा सांसद डॉ. जयंत राय, नागराकाटा के भाजपा विधायक पूना वेंगरा सहित सीमा सड़क संगठन के विभिन्न अधिकारी मौजूद थे। इस सड़क को वर्तमान में सिक्किम जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 10 के वैकल्पिक मार्ग के रूप में भी इस्तेमाल किया…
Read More
भाजपा ने उद्यन गुहा का फूंका पुतला, केंद्रीय मंत्री निशित प्रमाणिक के खिलाफ  उद्यन ने दिया था विवादित बयान 

भाजपा ने उद्यन गुहा का फूंका पुतला, केंद्रीय मंत्री निशित प्रमाणिक के खिलाफ  उद्यन ने दिया था विवादित बयान 

कूचबिहार जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने तृणमूल के मंत्री उदयन गुहा द्वारा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशित प्रमाणिक की दाढ़ी-मूंछ उखाड़ने की चेतावनी के खिलाफ शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया।  भाजपा समर्थकों ने आज राज्य के मंत्री उदयन गुहा के इस  बयान के खिलाफ रैली निकाली। रैली में शामिल लोगों ने उदयन  गुहा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उसका पुतला फूंका . गौरतलब है कि कुछ दिन पहले दिनहाटा के विधायक और उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा ने निशित   प्रमाणिक को चेतावनी दी थी कि अगले लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद निशित प्रमाणिक की दाढ़ी-मूंछ उखाड़ दिया…
Read More
तृणमूल ने बंदूक और बम की राजनीति करने वालों को दी  चेतावनी

तृणमूल ने बंदूक और बम की राजनीति करने वालों को दी  चेतावनी

सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर बंदूक और बम की राजनीति करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा ऐसे लोगों को राजनीति से साफ़ कर दिया जायेगा। कूचबिहार जिला तृणमूल कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पार्थप्रतिम राय ने दिनहाटा में पार्टी की ओर से आयोजित विजया सम्मिलनी को संबोधित करते हुए ये चेतावनी दी। दूसरी ओर उत्तर बंगाल के विकास मंत्री उदयन गुहा ने भी पार्थ प्रतिम रॉय का समर्थन करते हुए कहा राजनीति में हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
Read More
धरने पर बैठे टेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की गिरफ़्तारी के खिलाफ भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन

धरने पर बैठे टेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की गिरफ़्तारी के खिलाफ भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन

भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से शुक्रवार को सिलीगुड़ी के वीनस मोड़ में राजधानी कोलकाता में नौकरी की मांग पर धरने पर बैठे टेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की गिरफ़्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा महिलाओं से बदसलूकी की निंदा करते हुए इसके खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कुछ भाजयुमो कर्मियों को हिरासत में लिया। इस बीच भाजयुमो कर्मी एंव पुलिस के बीच धक्का मुक्की भी हुई। 
Read More