19
Aug
NEET UG पेपर लीक के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। परीक्षाओं में सामने आ रही गड़बड़ियों के बीच अब NTA ने अपनी व्यवस्था में कई अहम बदलाव करने का फैसला लिया है। इसी के तहत प्रश्न-पत्र तैयार करने वाले 600 एक्सपर्ट्स को हटाया गया है और उनकी जगह नई टीम बनाई गई है। साथ ही प्रश्न-पत्रों की जांच के लिए 4 स्तरीय व्यवस्था लागू की जाएगी। NTA ने जून में UGC NET परीक्षा आयोजित की थी। इसके बाद अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के प्रश्न-पत्रों को लेकर छात्रों ने शिकायतें की थीं।…
