26
Nov
केंद्र सरकार निर्माण एवं बुनियादी ढांचा उपकरण विनिर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए 11 हजार करोड़ रुपये की प्रोत्साहन योजना लेकर आई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज निर्माण एवं अवसंरचना उपकरण (सीआईई) विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र योजना को मंजूरी दी। मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य सीआईई और इसके पुर्जों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देना है। योजना की अवधि 8 वर्ष (वित्त वर्ष 2026-27 से 2033-34 तक)…
