24
Sep
उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच पूरी होने के बाद बुधवार को पुलिस ने आठ आरोपितों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस ने बुधवार को करीब 74 हजार पन्नों की चार्जशीट पेश की है। पुलिस चार बक्सा और एक गत्ते में पैक चार्जशीट लेकर अदालत पहुंची। अभियोजन का आधार जांच में सामने आए सीसीटीवी फुटेज, आरोपिताें के बयान, बरामदगी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को बनाया गया है। मामले के विवेचक क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि 27 अप्रैल से पांच जून के बीच…
