देशभर में दीपावली की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने दीपावली की पूर्व संध्या पर एक वीडियो संदेश जारी कर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने वीडियो संदेश में बताया कि हर साल की तरह इस बार भी वह अपनी दिवाली देश के जवानों के साथ मनाएंगे। पीएम मोदी ने कामना की कि यह पर्व, आगे का यह समय, सब कुछ सुख, शांति और समृद्धि से भरा हुआ रहे। इससे पहले उन्होंने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की थी और दिवाली की शुभकामनाएं साझा की थीं।
प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दीपावली की दी बधाई
