India

प्रधानमंत्री व अन्य ने दी भूपेन हजारिका को 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री व अन्य ने दी भूपेन हजारिका को 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व अन्य ने मंगलवार को संगीतकार, गायक, गीतकार डॉ. भूपेन हजारिका को उनकी 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा," महान डॉ. भूपेन हजारिका को उनकी 100वीं जयंती पर याद कर रहा हूं। उनकी आवाज में असम की आत्मा और पूर्वोत्तर की भावना समाई थी, जो पूरे देश तक पहुँची। उन्होंने अपने संगीत के जरिए अनगिनत लोगों के विचारों और भावनाओं को बहुत खूबसूरती से व्यक्त किया। उनके गानों ने लोगों को एक-दूसरे के करीब लाया। मुझे पिछले साल गुवाहाटी में उनकी जन्म शताब्दी समारोह…
Read More
तीनों सेनाओं के लिए 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी

तीनों सेनाओं के लिए 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को हुई डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (डीएसी) की बैठक में तीनों सेनाओं के लिए लगभग एक लाख 10 हजार करोड़ रुपये के खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इससे भारतीय सेना के लिए केमिकल बायोलॉजिकल रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर रेकी व्हीकल, हाई मोबिलिटी व्हीकल, सेल्फ-प्रोपेल्ड मैकेनिकल माइन लेयर्स, एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर, ट्रॉल टैंक और सर्वत्र ब्रिज सिस्टम की खरीद की जाएगी। मंजूर किये गए प्रस्तावों में से लगभग 98 फीसदी खरीद भारतीय इंडस्ट्री से की जाएगी। रक्षा बलों के अलग-अलग अधिग्रहण प्रस्तावों को आवश्यकता की स्वीकृति (एओएन) यानी सैद्धांतिक एडमिनिस्ट्रेटिव मंजूरी मिलने से तीनों…
Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली मेट्रो में आम यात्रियों के बीच पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली मेट्रो में आम यात्रियों के बीच पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को लोक कल्याण मार्ग से मेट्रो यात्रा के दौरान आम सह-यात्रियों, स्कूली बच्चों और युवाओं से संवाद किया। प्रधानमंत्री ने एक्स पर साझा एक वीडियो में अनौपचारिक बातचीत में जहां एक तरफ शिक्षक दिवस और देश की प्रगति का जिक्र हुआ, वहीं प्रधानमंत्री ने छात्रों को किताबों से जुड़ने और जीवनियां पढ़ने की खास सलाह दी। इसके साथ ही उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र काशी (वाराणसी) में हुए बदलावों को लेकर भी यात्रियों से सीधा फीडबैक लिया। सफर के दौरान बच्चों और युवाओं से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री ने उनसे पूछा कि क्या वे देश की…
Read More
प्रधानमंत्री ने ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ की देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री ने ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ की देशवासियों को दी शुभकामनाएं

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के अवसर पर सभी खेल प्रेमियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने साेशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा, “खिलाड़ियों का समर्पण, जुनून और दृढ़ संकल्प पूरे देश को गौरवान्वित करता है। हम दिग्गज मेजर ध्यान चंद जी को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिनकी प्रतिभा पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।" उल्लेखनीय है कि, यह दिन मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस (29 अगस्त, 1905) के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उन्होंने भारत को 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। केन्द्र सरकार ने इस…
Read More
विदेश मंत्री एस जयशंकर और रूस के विदेश मंत्री लावरोव की मुलाकात

विदेश मंत्री एस जयशंकर और रूस के विदेश मंत्री लावरोव की मुलाकात

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ एक विस्तृत बातचीत की। दोनों नेताओं ने भारत-रूस सहयोग, क्षेत्रीय संकटों, वैश्विक चुनौतियों और बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की। जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट में ल‍िखा, "रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ व्यापक बातचीत हुई। हमने द्विपक्षीय सहयोग, क्षेत्रीय संवेदनशील मुद्दों, वैश्विक चुनौतियों और बहुपक्षीय विषयों पर चर्चा की।" दोनों विदेश मंत्रियों की यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर लगातार उच्चस्तरीय संपर्क बना हुआ है। इससे पहले दिन…
Read More