Assam

शिवसागर, जोरहाट समेत चार जिलों के ऋणधारकों को बड़ी राहत

शिवसागर, जोरहाट समेत चार जिलों के ऋणधारकों को बड़ी राहत

असम सरकार ने हालिया बाढ़ से प्रभावित लोगों को आर्थिक राहत देने के उद्देश्य से शिवसागर, चराइदेव, गोलाघाट और जोरहाट जिलों के पात्र ऋणधारकों के लिए छह महीने के ऋण मोरेटोरियम (Loan Moratorium) की घोषणा की है। इस अवधि के दौरान पात्र उधारकर्ताओं को अपने नियमित ऋण की किस्तें (ईएमआई) जमा नहीं करनी होंगी, जिससे बाढ़ से प्रभावित परिवारों, किसानों और छोटे व्यवसायों को वित्तीय राहत मिल सके। सरकार के अनुसार, यह मोरेटोरियम 19 जुलाई 2026 से प्रभावी होगा। इसका लाभ केवल उन उधारकर्ताओं को मिलेगा जिनके ऋण खाते मोरेटोरियम लागू होने से पहले स्टैंडर्ड अकाउंट की श्रेणी में थे…
Read More
प्रधानमंत्री मोदी से मिले असम के सांसद, बाढ़ की स्थिति से कराया अवगत

प्रधानमंत्री मोदी से मिले असम के सांसद, बाढ़ की स्थिति से कराया अवगत

असम के सांसदों ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की और राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बाढ़ की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया। प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, "आज असम के सांसदों से मुलाकात की और राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बाढ़ की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। केंद्र सरकार, प्रभावित लोगों की मदद के लिए असम सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है। मैं सभी की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं।" उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से लगातार जारी मूसलाधार बारिश से पूर्वोत्तर क्षेत्र में तबाही मची हुई है। यहां…
Read More
चाय पर्यटन और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए नया भूमि संशोधन विधेयक

चाय पर्यटन और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए नया भूमि संशोधन विधेयक

असम सरकार ने राज्य विधानसभा में असम फिक्सेशन ऑफ सीलिंग ऑन लैंड होल्डिंग्स (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश किया है। इस विधेयक का उद्देश्य चाय बागानों की भूमि के सीमित हिस्से का व्यावसायिक उपयोग सुनिश्चित करते हुए चाय उद्योग के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री केशव महंत द्वारा प्रस्तुत इस विधेयक के अनुसार, चाय बागान मालिक अपनी कुल भूमि का अधिकतम 5 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार की स्वीकृति प्राप्त परियोजनाओं के लिए स्वयं उपयोग कर सकेंगे या निर्धारित अवधि के लिए व्यक्तियों, कंपनियों अथवा अन्य संस्थाओं को पट्टे पर दे सकेंगे। प्रस्तावित संशोधन के…
Read More
असम बाढ़ संकट पर प्रधानमंत्री मोदी ने लिया हालात का जायजा

असम बाढ़ संकट पर प्रधानमंत्री मोदी ने लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा से फोन पर बातचीत कर राज्य में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की और राहत, पुनर्वास तथा पुनर्निर्माण कार्यों के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री ने राज्य में बाढ़ से हुए नुकसान, राहत कार्यों की प्रगति और जमीनी स्तर पर सामने आ रही चुनौतियों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने यह भी जानना चाहा कि प्रभावित लोगों तक सहायता किस प्रकार पहुँचाई जा रही है।…
Read More
पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के प्रचार के लिए व्यापक अभियान

पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के प्रचार के लिए व्यापक अभियान

गुवाहाटी में सिटी एक्सेलेरेटर प्रोग्राम (CAP) के तहत पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों के बीच रूफटॉप सोलर प्रणाली को अपनाने के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छ, किफायती और टिकाऊ ऊर्जा समाधानों को बढ़ावा देना है। अभियान के तहत शहर के विभिन्न हिस्सों में कई जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें सोलर सूर्य रथ, सोलर सूचना केंद्र, स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम तथा सामुदायिक सहभागिता गतिविधियाँ शामिल हैं। इन पहलों के माध्यम से लोगों को रूफटॉप सोलर प्रणाली के लाभ, बिजली बिल में संभावित बचत और…
Read More