Blog

उत्‍तर भारत में वायु प्रदूषण बना खतरा

उत्‍तर भारत में वायु प्रदूषण बना खतरा

भारत के वायु प्रदूषण के स्तर में समय के साथ भौगोलिक रूप से विस्तार हुआ है और महाराष्ट्र तथा मध्य प्रदेश में यह स्तर इतना बढ़ गया है कि औसतन एक व्यक्ति की जीवन प्रत्याशा में 2.5 से 2.9 वर्ष तक की अतिरिक्त गिरावट आ रही है. एक नई रिपोर्ट में प्रदूषण के परिणाम को लेकर आगाह किया गया है. शिकागो विश्वविद्यालय के वायु गुणवत्ता जीवन सूचकांक (एक्यूएलआई) की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत दुनिया का सबसे प्रदूषित देश है, जहां 48 करोड़ से अधिक लोग या देश की लगभग 40 प्रतिशत आबादी उत्तर में गंगा के मैदानी क्षेत्रों में रहती…
Read More
शहर बानू दोबारा प्रधान पद पर बहाल, साढ़े तीन महीने पहले दिया था इस्तीफा, लॉक डाउन के कारण नहीं हुआ था मंजूर

शहर बानू दोबारा प्रधान पद पर बहाल, साढ़े तीन महीने पहले दिया था इस्तीफा, लॉक डाउन के कारण नहीं हुआ था मंजूर

साढ़े तीन महीने से चल रही अटकलों के बाद माझियाली ग्राम पंचायत के प्रधान के तौर पर शहर बानू को दोबारा बहाल कर दिया गया . मझियाली ग्राम पंचायत के पार्टी कार्यालय में बुधवार सुबह तृणमूल कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के निर्णय के अनुसार शहर बानू को प्रधान के पद पर बहाल करने का निर्णय लिया गया. बता दें कि 2021 के विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के बाद पार्टी के फैसले के मुताबिक प्रधान और उप प्रमुख को इस्तीफा देने के लिए कहा गया था. इसी के तहत उन्होंने इस्तीफा भी दिया। लेकिन लॉकडाउन के चलते बीडीओ के कार्यालय में…
Read More
कंधार में हैलीकॉप्टर से लटकते शख्स का वीडियो वायरल

कंधार में हैलीकॉप्टर से लटकते शख्स का वीडियो वायरल

अफगानिस्तान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शख्स को हेलीकॉप्टर से फांसी पर लटकाये जाने का दावा किया जा रहा है. दावा यह भी किया जा रहा है कि वह शख्स अमेरिका का मददगार था, जिसे अमेरिकी सेना वापसी के बाद तालिबानियों ने फांसी पर लटका दिया. हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक एक अमेरिकी सिनेटर टेड क्रूज ने भी अपने ट्वीटर हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया है. यह वीडियो दो कारणों से वायरल हो रहा है. पहला कारण यह है कि ऐसा माना जाता है कि तालिबान…
Read More
पांच लाख के नकली नोटों के साथ मुंबई के दो तस्कर सहित तीन गिरफ्तार, नकली नोट खरीदने मुंबई से मालदा आये थे जालसाज

पांच लाख के नकली नोटों के साथ मुंबई के दो तस्कर सहित तीन गिरफ्तार, नकली नोट खरीदने मुंबई से मालदा आये थे जालसाज

मालदा जिले के कालियाचक थाने की  पुलिस ने भारी मात्रा में नकली नोटों के साथ मुंबई के दो तस्करों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से पांच लाख के नकली  नोट बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि बरामद सभी नकली नोट 500 रुपये के हैं । पुलिस  सूत्रों  के अनुसार ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर  मंगलवार रात कालियाचक थाने के बाबुरबाना  बस स्टैंड में छापेमारी कर तीन तस्करों को नकली नोटों के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया . इनमें  दो मुंबई के रहनेवाले हैं। पुलिस को पता चला कि वे यहां नकली नोट खरीदने आए थे।…
Read More
प्रखंड स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में जुटी तृणमूल , बैठकों का दौर जारी

प्रखंड स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में जुटी तृणमूल , बैठकों का दौर जारी

मालदा जिला तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने संगठन को मजबूत करने के लिए प्रखंड स्तर के  नेताओं के साथ एक अहम बैठक की. बताते चले कुछ दिनों पहले तृणमूल कांग्रेस ने राज्य भर में संगठनात्मक परिवर्तन किए। विभिन्न जिलों के अध्यक्षों सहित संगठन के अन्य पदों में परिवर्तन किया गया। इसके अनुरूप ही मालदा जिले में भी संगठनात्मक फेर बदल हुए हैं।  अब्दुर रहीम बक्शी को मालदा जिले का नया अध्यक्ष बनाया गया है। अध्यक्ष बनने के बाद संगठन को मजबूत करने के लिए अब्दुर रहीम बक्शी  लगातार मेहनत कर रहे हैं। इसी क्रम में तृणमूल नेतृत्व ने मंगलवार को मालदा शहर  जिला परिषद के  अतिथि आवास…
Read More