बजाज जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड (पूर्व में बजाज आलियांज़ जनरल इंश्योरेंस के नाम से प्रचलित) भारत की एक अग्रणी और प्राइवेट जनरल इंश्योरेंस कंपनी है, जिसने आज ही ‘माय हेल्थ केयर प्लान एज+’ (एमएचसीपी एज+) का शुभारंभ किया है। यह एक ‘कॉम्प्रिहेंसिव हेल्थ इंडेमिनिटी’ प्लान है, यानी कि यह आपकी सेहत के लिए खर्चों की भरपाई करने वाला प्लान है. इसे दिनोंदिन बढ़ते मेडिकल खर्चों के मद्देनज़र तैयार किया गया है। इसमें मौजूद सहूलियतों से न केवल आपकी जेब से होने वालों खर्चों में कमी आती है, बल्कि इसे आप अपनी ज़रूरत के मुताबिक ढाल भी सकते हैं।
एमएचसीपी एज+ को मौजूदा एमएचसीपी की मज़बूत बुनियाद पर तैयार किया गया है। इसमें न केवल ज़रूरी देखभाल के लिए कवरेज मिलता है, बल्कि यह वैकल्पिक राइडर भी पेश करता है। इसलिए ग्राहक अपनी सेहत, उम्र और बजट की बदलती ज़रूरतों के मुताबिक इसे ढाल सकते हैं। यह पॉलिसी 5 लाख रुपये से लेकर 5 करोड़ रुपये तक के इंश्योरेंस कवरेज का विकल्प पेश करती है। इसके अलावा, पॉलिसी वर्ष के दौरान कवरेज को बार-बार शुरू करने सुविधा भी उपलब्ध है। इससे यह बात पक्की होती है कि आप चाहे जितनी बार भी क्लेम कर लें, लेकिन आपको लगातार सुरक्षा मिलती रहेगी. बेस प्लान में अस्पताल में भर्ती होने से जुड़े सभी खर्चों के लिए व्यापक कवरेज मिलता है, जिसमें कमरे का किराया, आईसीयू की फीस, सर्जरी, आधुनिक उपचार पद्धति, आयुष उपचार और अस्पताल में भर्ती से पहले और बाद के खर्च शामिल किए जाते हैं. इसमें डे-केयर प्रोसीजर, घर पर इलाज, अंग दाता से जुड़े खर्च और इमरजेंसी एम्बुलेंस सर्विस के लिए भी कवरेज शामिल है, ताकि मेडिकल इमरजेंसी के दौरान आपको आर्थिक रूप से पूरी-पूरी सुरक्षा मिले।
एमएचसीपी एज+ की सबसे बड़ी खासियत है इसकी ग्राहक-अनुकूल संरचना, जिसकी मदद से ग्राहक अलग-अलग एड-ऑन और राइडर से लेकर कवरेज को अपनी ज़रूरत के हिसाब से घटा-बढ़ा सकते हैं। इसकी कुछ खासियतें इस तरह से हैं: कंज़्यूमेबल्स प्लस ऐसे खर्चों को कवर कवर करता है जो कि डिस्चार्ज के समय कवरेज में शामिल नहीं होते हैं; सुपर क्युमुलेटिव बोनस इंश्योरेंस राशि को तेज़ी से बढ़ाता है; और मेजर इलनेस एंड एक्सीडेंट मल्टीप्लायर बेनिफिट गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में अतिरिक्त सुरक्षा देता है। चाहे आप इमरजेंसी में इलाज करवाएं या फिर योजनाबद्ध तरीके से, यह प्रोडक्ट आपको दुनिया भर में इलाज के लिए कवरेज पेश करता है, जिससे न केवल ग्राहकों की स्वास्थ्य संबंधी ज़रूरतें पूरी होती हैं, बल्कि दुनिया के किसी भी कोने में उन्हें बेहतरीन इलाज और देखभाल की सुविधा भी मिलती है।
