एक वैश्विक दवा कंपनी, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड (BSE: 500124, NSE: DRREDDY, NYSE: RDY, NSEIFSC: DRREDDY; अपनी सहायक कंपनियों के साथ सामूहिक रूप से “डॉ. रेड्डीज” के रूप में संदर्भित) ने आज टाइप 2 डायबिटीज मेलिटस के इलाज के लिए अपने ओरल सेमाग्लूटाइड बायोसिमिलर को लॉन्च करने की घोषणा की है। डॉ. रेड्डीज का यह ओरल सेमाग्लूटाइड भारत में ओबेडा® ब्रांड नाम के तहत टैबलेट के रूप में उपलब्ध है। यह लॉन्च भारत और कनाडा में डॉ. रेड्डीज द्वारा हाल ही में जेनेरिक सेमाग्लूटाइड इंजेक्शन की पेशकश के बाद हुआ है, जो जीएलपी-1 थेरेपी के क्षेत्र में कंपनी की स्थिति को एक फुल-स्टैक प्लेयर के रूप में और मजबूत करता है।
आईसीएमआर-इंडियाब अध्ययन के अनुसार, भारत दुनिया में डायबिटीज के सबसे बड़े बोझ वाले देशों में से एक है, जहां 101 मिलियन से अधिक वयस्क इस बीमारी के साथ जी रहे हैं और इसकी व्यापकता दर 11.4% है। चिंता की बात यह है कि लगभग 136 मिलियन लोग प्रीडायबिटिक हैं और करीब 40% वयस्कों में पेट का मोटापा (एब्डॉमिनल ओबेसिटी) है, जो उन्हें इस बीमारी के बढ़ने के उच्च जोखिम में डालता है। इलाज के कई विकल्प होने के बावजूद, अनियंत्रित टाइप 2 डायबिटीज एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। ओरल सेमाग्लूटाइड, जो कि एक ग्लूकागन-लाइक पेप्टाइड-1 रिसेप्टर एगोनिस्ट (GLP-1 RA) है, टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित वयस्कों में ब्लड शुगर (ग्लाइसेमिक कंट्रोल) को बेहतर बनाने के लिए आहार और व्यायाम के साथ एक सहायक उपचार के रूप में दिया जाता है। यह एक सुविधाजनक और लचीला विकल्प प्रदान कर सकता है जो शुरुआती दौर में ही इलाज शुरू करने में मदद कर सकता है, जिससे मरीजों द्वारा दवा का नियमित पालन सुधरेगा और लंबे समय में होने वाली जटिलताओं के जोखिम को कम करने में मदद मिलेगी।
डॉ. रेड्डीज की ओबेडा® (सेमाग्लूटाइड टैबलेट) को सेमाग्लूटाइड एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट (API) के रीकॉम्बिनेंट डीएनए (rDNA) स्रोत का उपयोग करके तैयार किया गया है। डॉ. रेड्डीज ने भारत में टाइप 2 डायबिटीज मेलिटस से पीड़ित 288 प्रतिभागियों पर किए गए फेज III क्लिनिकल अध्ययन की समीक्षा के बाद सीडीएससीओ से अपने इस ओरल सेमाग्लूटाइड बायोसिमिलर के लिए मंजूरी हासिल की है, जिसने इनोवेटर ओरल दवा की तुलना में गैर-हीन प्रभावकारिता और समान सुरक्षा प्रोफाइल दिखाई। फास्टिंग और पोस्ट-प्रैंडियल प्लाज्मा ग्लूकोज, वजन घटाने और समग्र ग्लाइसेमिक नियंत्रण के लिए भी ऐसे ही समान परिणाम देखे गए, जिसका आकलन 12 और 24 हफ्तों में 7% से नीचे HbA1c स्तर हासिल करने वाले प्रतिभागियों के अनुपात द्वारा किया गया। इसके अलावा, कोई एंटी-ड्रग एंटीबॉडी नहीं पाई गई और इसकी इम्यूनोजेनेसिटी प्रोफाइल भी इनोवेटर दवा के बराबर थी।
