इसुज़ु मोटर्स इंडिया ने अपने इसुज़ु डी-मैक्स एस-कैब के लिए बेहद शानदार लीजिंग सॉल्यूशन पेश किया

इसुजु मोटर्स लिमिटेड की सहायक कंपनी तथा भारत में कामर्शियल वाहनों के सबसे बड़े निर्यातकों में से एक, इसुजु मोटर्स इंडिया ने आज इसुज़ु डी-मैक्स एस-कैब को लीज़ पर देने के एक नए मॉडल को पेश करने की घोषणा की। चूँकि भारत में अब अलग-अलग तरह के बिज़नेस के लिए वाहनों को लीज़ पर लेना एक पसंदीदा विकल्प बनता जा रहा है, जिसे देखते हुए इस नए मॉडल को पेश किया गया है। इसका उद्देश्य ग्राहकों को कमर्शियल वाहन खरीदने के बोझ के बिना, उनके इस्तेमाल का एक अधिक स्मार्ट और सुविधाजनक तरीका प्रदान करना है। इस पहल में मुख्य रूप से इसुज़ु डी-मैक्स एस-कैब को ध्यान में रखा गया है, क्योंकि यह वाहन बेहद मजबूत और भरोसेमंद होने के साथ-साथ अलग-अलग तरह के व्यावसायिक कामों में इस्तेमाल किए जाने के लिए जाना जाता है।

वाहनों को लीज़ पर उपलब्ध कराने के इस मॉडल को बिजनेस के कामकाज में सहूलियत और पैसों की बचत के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके ज़रिए अलग-अलग तरह के बिजनेस और फ्लीट ऑपरेटर एक निश्चित समय के लिए वाहन का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे शुरुआत में बड़ा पैसा लगाने, वाहन की कीमत घटने या उसे बाद में कभी बेचने जैसी बातों से जुड़ी चिंताएँ खत्म हो जाती हैं। 

इस पहल का उद्देश्य ग्राहकों को बिना किसी परेशानी के वाहन के इस्तेमाल की सुविधा उपलब्ध कराना है, साथ ही उन्हें अपने पैसों के लेन-देन को बेहतर बनाने, इसके संचालन से जुड़े खर्चों को अनुमानित स्तर पर बनाए रखने और नियमों के दायरे में रहकर एक मॉडर्न व भरोसेमंद वाहनों के फ़्लीट को संभालने में मदद करना है।

By Business Bureau