West Bengal

हिलकार्ट रोड की एक इमारत के भूतल में लगी आग, दमकल ने आग पर पाया काबू

हिलकार्ट रोड की एक इमारत के भूतल में लगी आग, दमकल ने आग पर पाया काबू

 सिलीगुड़ी में हिलकार्ट रोड के एयरव्यू मोड़ इलाके में सोमवार सुबह अचानक एक  इमारत के भूतल पर आग लग गयी। जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब नौ बजे राहगीरों ने इलाके की एक इमारत के भूतल पर आग जलती देखी। इसके बाद स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए। आगलगी की खबर मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। बताया जाता है पास के  टायर की दुकान आग की लपटों से बाल-बाल बच गई। दमकल विभाग की प्रारंभिक जांच में शार्ट…
Read More
गरीब बच्चों के लिए कोचिंग सेंटर खोल रही पुलिस

गरीब बच्चों के लिए कोचिंग सेंटर खोल रही पुलिस

अलीपुरद्वार जिला पुलिस ने शनिवार को मदारीहाट में एक कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार अलीपुरद्वार जिला पुलिस की ओर से अलीपुरद्वार जिले के विभिन्न थानों में कोचिंग सेंटर खोले जा रहे हैं, जिसमें इलाके के छात्रों को विभिन्न परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।   अलीपुरद्वार जिला पुलिस अधीक्षक वाई रघुवंशी ने शनिवार को मदारीहाट में कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अन्य पुलिस अधिकारी समेत गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Read More
आज भी पुरानी परंपराओं के अनुसार होती है १०६ वां वर्ष पुरानी हेमिलटनगंज की कालीमाँ की आराधना

आज भी पुरानी परंपराओं के अनुसार होती है १०६ वां वर्ष पुरानी हेमिलटनगंज की कालीमाँ की आराधना

डुआर्स की सबसे पुरानी और पारंपरिक काली पूजा में से एक है कलचीनी ब्लॉक के हेमिलटनगंज की काली पूजा। कोरोना की स्थिति पर काबू पाने के बाद इस साल यहाँ भव्य तरीके से काली पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस साल  इस पूजा का 106वां वर्ष है। इस पूजा की शुरुआत 1917 में यूरोपीय साहबों  ने की थी। इसके लिए यूरोपीय आकाओं द्वारा लकड़ी के मंदिर और मिट्टी की मूर्ति की स्थापना की गई थी। बाद में, स्थानीय लोग हर साल इस पूजा को आयोजित करते रहे हैं। श्रमिकों और आसपास के चाय बागानों के लोगों की मदद से, 2002 में…
Read More
आदिवासियों की तीन दिवसीय लोकनृत्य नाट्य कार्यशाला संपन्न

आदिवासियों की तीन दिवसीय लोकनृत्य नाट्य कार्यशाला संपन्न

कलचीनी प्रखंड के मधु चाय बागान में बकुलबागान रंगमंच द्वारा आयोजित तीन दिवसीय लोकनृत्य नाट्य कार्यशाला का शनिवार को अंतिम दिन था। मूल रूप से इस  कार्यशाला का आयोजन आदिवासी समुदाय के  लोगों की नई पीढ़ी को उनकी संस्कृति से परिचित कराने के उद्देश्य से किया गया था। इस कार्यशाला में चाय बागान के 25 युवाओं ने भाग लिया। कार्यशाला का संचालन संपादक रंपा गुई ने की। शुभ्रव्रत दे मुख्य प्रशिक्षक की भूमिका में थे।
Read More
सिलीगुड़ी की बेटी ने शहर का नाम किया रोशन 

सिलीगुड़ी की बेटी ने शहर का नाम किया रोशन 

 पूरे बंगाल में जब लोग दुर्गा पूजा के उत्सव के मूड में हैं तब इस त्यौहार से कोसों दूर सिलीगुड़ी की बेटी पूजा ने नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल कर पूरे बंगाल को जगमग कर दिया। दौड़ प्रतियोगिता 36वीं राष्ट्रीय एथलेटिक मीट के रुप में बीते 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक गुजरात में आयोजित की गई थी। उस मीट में सिलीगुड़ी की लड़की ने 25 किमी की दौड़ में कांस्य पदक लाकर पूरे बंगाल का नाम रोशन किया। एसएमकेपी के सचिव से लेकर सभी सदस्य आए इस जुड़ाव और उस समय के बारे में बात की जब सभी बंगाली…
Read More