West Bengal

रुई के गोदाम में भीषण आग, १५ लाख का नुकसान अलीपुरद्वार

रुई के गोदाम में भीषण आग, १५ लाख का नुकसान अलीपुरद्वार

अलीपुरद्वार के पुरान बाजार इलाके में मंगलवार को रुई की गोदाम में भीषण आग लगने से चारो ओर हड़कंप मचा गया। सूत्रों के अनुसार आज दोपहर को पुरान बाजार क्षेत्र में कपास के गोदाम में अचानक आग लग गयी। आगलगी की खबर मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गयी। आग लगने की खबर मिलते ही नगरपालिका अध्यक्ष प्रसेनजीत कर भी मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों के प्रयास से काफी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया गया। प्राथमिक जाँच में यह माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। दूसरी ओर, गोदाम के…
Read More
डेंगू से बचाव में नाकाम सिलीगुड़ी नगर निगम, सड़क पर उतरा सिलीगुड़ी वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन

डेंगू से बचाव में नाकाम सिलीगुड़ी नगर निगम, सड़क पर उतरा सिलीगुड़ी वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन

सिलीगुड़ी वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन ने तृणमूल संचालित सिलीगुड़ी नगर निगम बोर्ड पर शहर में तेजी से बढ़ रहे डेंगू को नियंत्रित करने में नाकाम रहने का आरोप लगाया है। संगठन की ओर से डेंगू की रोकथाम के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग के हस्तक्षेप की मांग की गयी है। इस मांग को लेकर मंगलवार को  संगठन के सदस्यों ने मानव बंधन बनाया। आज इन लोगों ने संगठन के कार्यालय के सामने मानव बंधन बना कर निगम से डेंगू की रोकथाम के लिए कारगर कदम उठाने की मांग की। संगठन के सदस्यों ने आरोप लगाया कि सिलीगुड़ी शहर और आसपास के इलाकों में डेंगू से कुछ लोगों की…
Read More
मुख्यमंत्री के उत्तर बंगाल दौरे के बीच ही बंद हुआ चाय बागान

मुख्यमंत्री के उत्तर बंगाल दौरे के बीच ही बंद हुआ चाय बागान

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के जिले में मौजूदगी के दौरान ही सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम मजदूरी का भुगतान किये बिना ही चाय बागान बंद कर दिया गया। बागान का मालिक रात के अँधेरे में चाय बागान छोड़कर फरार हो गया। दीवाली से पहले इस तरह बागान प्रबंधन के बागान छोड़ने से सैकड़ों मजदूर परिवार पर भारी संकट आन पड़ा है। जलपाईगुड़ी कोतवाली थाना क्षेत्र के बेरूबाड़ी इलाके में स्थित अमरपुर चाय बागान में मंगलवार की सुबह जब चाय बागान श्रमिक काम करने पहुंचे तो उन्होंने बागान में काम बंद का नोटिस देखे। बागान बंद का नोटिस देखते ही सभी हैरान हो गए। …
Read More
माँ काली की मूर्ति बनाने में जुटे मूर्तिकार, इस वर्ष मिले बड़े ऑर्डर

माँ काली की मूर्ति बनाने में जुटे मूर्तिकार, इस वर्ष मिले बड़े ऑर्डर

कुम्हारटोली के मूर्तिकार कुछ दिन आराम करने के बाद फिर से लय में आ गए हैं। दुर्गा पूजा के बाद फालाकाटा प्रखंड के जटेश्वर के कुम्हार इन दिनों काली की मूर्ति बनाने में लगे थे। काली पूजा के अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। इसलिए वे लोग फिलहाल माँ काली की मूर्ति बनाने में व्यस्त हैं। मूर्ति बनाने की फैक्ट्रियों में इन दिनों ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। कहीं काली प्रतिमा की संरचना बन रही है तो कहीं बड़ी मूर्ति के संरचना पर मिट्टी का लेप लगाने का काम चल रहा है। इस संबंध में जटेश्वर के एक…
Read More
जर्जर हालत में धुपगुड़ी प्रखंड अंतर्गत बारोघरिया इलाके की सड़क

जर्जर हालत में धुपगुड़ी प्रखंड अंतर्गत बारोघरिया इलाके की सड़क

जलपाईगुड़ी जिले के धूपगुड़ी प्रखंड अंतर्गत बारोघरिया इलाके की सड़क बदहाल हालत में है। इससे आम लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने इन खराब सड़कों की मरम्मत की मांग की है। जलपाईगुड़ी जिले के धुपगुड़ी प्रखंड के बारोघरिया क्षेत्र के वैद्य आश्रम बूथ के मल्लिकपाड़ा व कामारपाड़ा इलाके में सड़कों का बुरा हाल है। अगर थोड़ी सी भी बारिश होती है, तो आपको सड़क मार्ग से यात्रा करनी पड़ती है। तेज बारिश होने पर स्थिति और भी विकट हो जाती है। स्कूली बच्चों से लेकर रोजाना आने-जाने वालों तक के लिए सड़क की समस्या ने विकराल…
Read More