West Bengal

शारदा मां के 170वीं जयंती पर बेलूर मठ में श्रद्धालुओं का तांता

शारदा मां के 170वीं जयंती पर बेलूर मठ में श्रद्धालुओं का तांता

आज 29 अग्रहायण, गुरुवार को श्री श्री शारदा मां की 170वीं जयंती के अवसर पर बेलूर मठ में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा है। भक्तगण श्री श्री ठाकुर रामकृष्ण मंदिर, माता के मंदिर, ब्रह्मानंद मंदिर और स्वामीजी के मंदिर में दर्शन और पूजा की। शारदा मां की जयंती के उपलक्ष्य में इस दिन बेलुर मठ में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मां के 170वें जन्मदिन के मौके पर हर साल की तरह इस साल भी मां की पूजा भक्ति भाव से की गई। दिन का कार्यक्रम श्री श्री मां के मंदिर में प्रातः काल मंगलारती के साथ प्रारंभ हुआ।…
Read More
पिकनिक से लौट रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक महिला की मौत, 30 घायल

पिकनिक से लौट रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक महिला की मौत, 30 घायल

पुरुलिया के अयोध्या से दक्षिण 24 परगना के रायदिघी में पिकनिक से लौट रही एक बस बुधवार तड़के सुबह हुगली के हरिपाल विधानसभा क्षेत्र के इल्लीपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में करीब 72 यात्री सवार थे। इस हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई और कम से कम 30 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राज्य के मंत्री बेचाराम मन्ना हरिपाल अस्पताल पहुंच कर हालातों का जायजा लिया।  मृतक की शिनाख्त तापसी हालदार (36)  के रूप में की गयी है। हरिपाल थाना व चंडीतला थाने की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में…
Read More
नए निर्मल साथियों को सौंपे गए विंटर जैकेट

नए निर्मल साथियों को सौंपे गए विंटर जैकेट

नए निर्मल साथियों को काम करने के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें ठंड से बचाने के लिए सिलीगुड़ी नगर निगम की वार्ड कमेटी नंबर 25 की पहल पर सर्दियों के कपड़े उपलब्ध कराए गए। सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 25 समिति एवं कूड़ा निस्तारण विभाग की पहल पर बुधवार को वार्ड नंबर 25 के शिशु उद्यान में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में 16 नए निर्मल साथी मित्रों को नए विंटर जैकेट प्रदान किए गए। पार्षद व बोरो अध्यक्ष जयंत साहा के अलावा कार्यक्रम में मौजूद रहीं पूर्व नगर पार्षद सीमा साहा ने निर्मल साथियों को जैकेट सौंपे।
Read More
पांचवीं मंजिल से कूदकर एक युवती ने की ख़ुदकुशी की कोशिश, टिकटॉक और  यूट्यूबर के नाम से मशहूर युवती 

पांचवीं मंजिल से कूदकर एक युवती ने की ख़ुदकुशी की कोशिश, टिकटॉक और  यूट्यूबर के नाम से मशहूर युवती 

सोदपुर पीयरलेस नगर में एक किशोरी ने ए4 आवासन  की पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घायल लड़की का नाम श्रीजा रॉय (15) है। घटना के बाद परिजन पहले घायल लड़की को सागर दत्ता अस्पताल ले गए। वहां उसकी हालत अधिक बिगड़ने पर उसे कोलकाता के आरजिकर अस्पताल  रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार घायल लड़की टिकटॉक और  यूट्यूबर है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की  खबर मिलते ही खरदाह थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुँच कर जांच शुरू कर दी। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि लड़की ने आत्महत्या करने की…
Read More
कूचबिहार में संतान दल के नाम पर पैसे उगाही का आरोप , हरकत में आया संगठन ,थाने में एफआईआर 

कूचबिहार में संतान दल के नाम पर पैसे उगाही का आरोप , हरकत में आया संगठन ,थाने में एफआईआर 

संतान  दल के नाम पर पैसे उगाहने के आरोपों के खिलाफ संगठन की  उत्तर बंगाल कमेटी ने कार्रवाई शुरू कर दी है. इसी क्रम में आज संतान  दल की उत्तर बंगाल कमेटी की ओर से कूच बिहार प्रेस क्लब में संवाददाता सम्मेलन किया गया।  संवाददाता सम्मेलन में संगठन के  सदस्यों ने आरोप लगाया  कि कुछ  लोग संतान दल के नाम पर  विभिन्न स्थानों से पैसे वसूल रहे   हैं।इसके खिलाफ विभिन्न थानों में मामला दायर किया गया है । इसके साथ ही उन्होंने  आम लोगों से इस बारे में सावधान रहने की अपील की ।
Read More