West Bengal

17 दिसंबर से 18 दिसंबर तक सिटी सेंटर में आयोजित होगा पर्यटन मेला

17 दिसंबर से 18 दिसंबर तक सिटी सेंटर में आयोजित होगा पर्यटन मेला

ब्लू आई इंडिया प्राइवेट लिमिटेड राष्ट्रीय स्तर के पर्यटन मेले का आयोजन करने जा रहा है। मेले के आयोजकों ने शुक्रवार को सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में पत्रकार सम्मेलन के माध्याम से यह जानकारी दी। ब्लू आई इंडिया प्रोजेक्ट के निदेशक सुब्रत भौमिक, हिमालयन हॉस्पिटलिटी ट्रावेल डेवलपमेंट नेटवर्क के सचिव सम्राट सान्याल, ईस्टर्न हिमालया ट्रावेल एंड टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीपन घोष, एसोसिएशन फॉर कंजर्वेशन एंड टूरिज्म के संयोजक राज बोस व अन्य प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित थे। मेले का आयोजन आयोजकों द्वारा 17 दिसंबर से 18 दिसंबर तक सिलीगुड़ी के पास माटीगाड़ा के एक शॉपिंग मॉल में किया गया…
Read More
कूचबिहार के बाबुरहाट बाजार में अचानक हुई फायरिंग, दो जख्मी, तीन गिरफ्तार

कूचबिहार के बाबुरहाट बाजार में अचानक हुई फायरिंग, दो जख्मी, तीन गिरफ्तार

कूचबिहार के बाबुरहाट इलाके में अचानक हुई फायरिंग से अफरातफरी मच गई। इस घटना में दो लोग घायल हो गए, जिनका कूचबिहार के महाराजा जितेंद्र नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार सम्राट आचार्या उर्फ बंटी नाम का युवक नशे की हालत में बबुरहाट बाजार आया और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। उस गोलीबारी में दो स्थानीय व्यवसायी मंतोष सिंह और बिमल कर्मकार घायल हो गए। उनके पैर में गोली लगी है। उन्हें तुरंत घायलावस्था में उठाकर अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। खबर मिलते ही कूचबिहार कोतवाली थाने…
Read More
घने कोहरे से ढके दिखे जलपाईगुड़ी सहित पूरा डुआर्स

घने कोहरे से ढके दिखे जलपाईगुड़ी सहित पूरा डुआर्स

देर से ही सही लेकिन जलपाईगुड़ी सहित डुआर्स में सर्दी ने अब धीरे-धीरे दस्तक देना शुरु कर दिया है। शुक्रवार सुबह जलपाईगुड़ी सहित पूरा डुआर्स घने कोहरे से ढके दिखे। मौसम के निन्म दबाव के कारण सर्दी सामान्य से काफी धीमी रफ्तार से पड़ रही है। लेकिन शुक्रवार सुबह जलपाईगुड़ी व डुआर्स कोहरे की आगोश में डूबे पाये गये। शुक्रवार को इन सब के बीच सामान्य काम काज शुरू हो गया है। स्कूल जाने वाले बच्चे समेत अन्य यात्री मौसम के नए कोहरे का आनंद ले रहे हैं।
Read More
उत्तरबंगाल मारवाड़ी पैलेस में २१ जोड़ी आदिवासी दम्पतियों ने रचाई शादी

उत्तरबंगाल मारवाड़ी पैलेस में २१ जोड़ी आदिवासी दम्पतियों ने रचाई शादी

इनर ह्वील क्लब ऑफ सिलीगुड़ी उत्तरायन की ओर से सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। यह आयोजन सिलीगुड़ी के सेवक रोड स्थित उत्तरबंगाल मारवाड़ी पैलेस में किया गया। कार्यक्रम में 21 जोड़ी आदिवासी दम्पतियों का विवाह संपन्न किया गया। कार्यक्रम में सिलीगुड़ी नगरनिगम के मेयर गौतम देव व मेयर पारिषद कमल अग्रवाल सहित संस्था के सदस्यगण उपस्थित थे। मेयर ने कार्यक्रम की प्रसंसा करते हुए कहा कि यह बहुत ही अच्छी पहल है।
Read More
सिलीगुड़ी में ठंड बढ़ने के इंतजार में भूटीया मार्केट के व्यापारी

सिलीगुड़ी में ठंड बढ़ने के इंतजार में भूटीया मार्केट के व्यापारी

सिलीगुड़ी। दूर दराज से व्यापारी गर्म कपड़े लेकर बैठ तो गये हैं लेकिन अभी तक ठंड नहीं पड़ने से बिक्री शुरू नहीं हुई है। जिसके कारण वे चिंतित हैं। लेकिन उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी तो कारोबार भी बेहतर हो जाएगा।सिलीगुड़ी शहर के भूटिया बाजार में हर साल पहाड़ी इलाकों से कारोबारी अपने हाथ से बने सर्दियों के कपड़े लेकर आते हैं। पिछले दो सालों में कोरोना वायरस की वजह से कारोबार कुछ खास नहीं चल पाया है। इस साल दिसंबर के अंत तक ठंड काफी कम है, जिसके कारण गर्म कपड़ों के कारोबारी सर्दी…
Read More