गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के झौर गांव में गुरुवार की रात चोरी की नीयत से एक घर में घुसे कथित बदमाश युवक की ग्रामीणों द्वारा की गई पिटाई के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान झौर गांव निवासी 20 वर्षीय पंकज उर्फ बंडा मांझी, पिता कुलेश्वर मांझी के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। खबर के अनुसार, पंकज उर्फ बंडा देर रात गांव के शैलेश मांझी के घर में घुसा था। घर के लोगों के शोर मचाने पर वह भागने लगा, लेकिन गिर जाने के कारण ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गई। गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
चोरी के शक में युवक की हत्या, रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटाई; अस्पताल में मृत घोषित
