India

किसानों की रिहाई की मांग को लेकर किसान आज सिरसा में प्रदर्शन करेंगे

किसानों की रिहाई की मांग को लेकर किसान आज सिरसा में प्रदर्शन करेंगे

हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर और बीजेपी नेता रणबीर गंगवा पर कथित हमले मामले में किसानों पर राजद्रोह की धाराओं में केस दर्ज करने का मामला गर्माता जा रहा है।  राजद्रोह में गिरफ्तारी के विरोध में किसानों ने शनिवार को प्रदर्शन की तैयारी की है।  किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर हरियाणा के सिरसा में अर्धसैनिक बलों की भारी तैनाती की गई है।  सिरसा को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।  रविवार (11 जुलाई) को हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष की गाड़ी पर पथराव किया गया था. इस मामले में गुरुवार को छापेमारी करके पांच किसानों को गिरफ्तार किया गया है।  दिल्ली से…
Read More
टोक्यो में शुरू होने जा रहे ओलंपिक खेलों से पहले सामने आया कोरोना का पहला मामला.

टोक्यो में शुरू होने जा रहे ओलंपिक खेलों से पहले सामने आया कोरोना का पहला मामला.

कुछ ही दिनों में शुरू होने जा रहे टोक्यो ओलंपिक  पर कोरोना संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है।  टोक्यो ओलंपिक विलेज में कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आया है।  आयोजकों ने शनिवार को जानकारी दी कि टोक्यो ओलंपिक खेलों से छह दिन पहले ओलंपिक विलेज  में पहला कोविड -19 का केस दर्ज किया गया है।  टोक्यो आयोजन समिति के प्रवक्ता मासा तकाया ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "स्क्रीनंग टेस्ट में यह व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया।  उसे आयोजन और विलेज से दूर कर दिया गया है।  बता दें कि छह दिन बाद यहां हजारों एथलीट और अधिकारी मौजूद रहेंगे।  इतनी…
Read More
नौसेना की ताकत में और इजाफा: अमेरिका ने भारत को सौंपे एमएच-60आर हेलिकॉप्टर, जानें खासियत

नौसेना की ताकत में और इजाफा: अमेरिका ने भारत को सौंपे एमएच-60आर हेलिकॉप्टर, जानें खासियत

भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी को मजबूत करने का एक और संकेत देते हुए अमेरिकी नौसेना ने पहले दो एमएच-60 आर मल्टी रोल हेलीकॉप्टर्स भारतीय नौसेना को सौंपे। भारतीय नौसेना अमेरिकी सरकार से विदेशी सैन्य बिक्री के तहत लॉकहीड मार्टिन द्वारा निर्मित ये 24 हेलिकॉप्टर खरीद रही है, जिनकी अनुमानित कीमत 2.4 अरब डॉलर है। सैन डिएगो के नौसैन्य हवाई स्टेशन नॉर्थ आइलैंड या एनएएस नॉर्थ आइलैंड में शुक्रवार को हुए समारोह में अमेरिकी नौसेना से भारतीय नौसेना को औपचारिक तौर पर हेलिकॉप्टर सौंपे। इस समारोह में अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू शामिल हुए। राजदूत संधू ने कहा कि…
Read More
राष्ट्रीय पुरस्कार पा चुकीं अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का निधन

राष्ट्रीय पुरस्कार पा चुकीं अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का निधन

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का निधन शुक्रवार सुबह हृदय गति रुकने से हो गया। वह 75 साल की थीं। मीडिया से साझा किए गए एक बयान में अदाकारा के एजेंट विवेक सिधवानी ने बताया कि दूसरे मस्तिष्काघात के बाद उन्हें काफी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो रही थीं। सिधवानी ने कहा, ‘‘ तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का निधन आज सुबह हृदय गति रुकने से हो गया। वह 75 साल की थीं। दूसरे मस्तिष्काघात के बाद से उन्हें काफी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो रही थीं। आखिरी समय में उनका परिवार और उनकी देखभाल करने वाले…
Read More
व्हाट्सएप ने दो मिलियन भारतीय खातों को ब्लॉक किया

व्हाट्सएप ने दो मिलियन भारतीय खातों को ब्लॉक किया

मैसेजिंग सेवा कंपनी वॉट्सऐप (WhatsApp) ने इस साल 15 मई से 15 जून के बीच 20 लाख भारतीय खातों पर रोक लगाई। इस दौरान उसे शिकायत की 345 रिपोर्ट मिलीं। कंपनी ने अपनी पहली मासिक अनुपालन रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। नए सूचना प्रौद्योगिकी नियमों (IT Rules) के तहत यह रिपोर्ट पेश करना अनिवार्य कर दिया गया है। नए नियमों के तहत 50 लाख से ज्यादा यूजर्स वाले प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए हर महीने अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करना जरूरी है। इस रिपोर्ट में इन प्लेटफॉर्म के लिए उन्हें मिलने वाली शिकायतों और उनप र की जाने वाली कार्रवाई…
Read More