23
Sep
नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित इस्कॉन गुरुकुल से एक बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां संस्थान में ही काम करने वाले एक स्कूल बस ड्राइवर और रेस्टोरेंट में खाना बनाने वाली महिला के दो मासूम बच्चों के साथ यौन शोषण और प्रताड़ना की गंभीर घटना घटी है। काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित माता-पिता को अपनी धार्मिक सेवा और संस्थान पर अटूट भरोसा था क्योंकि उनके दोनों बच्चे उसी रेजिडेंशियल गुरुकुल में पढ़ते थे और उस समय के प्रिंसिपल सूरज कृष्ण श्रेष्ठ के अपने बच्चे भी वहीं पढ़ते थे, जिसका फायदा उठाकर सीनियर छात्र ईश्वर श्रेष्ठ…
