weather

कोलकाता समेत पूरे बंगाल में भारी बारिश की संभावना, नदियों का जलस्तर बढ़ा

कोलकाता समेत पूरे बंगाल में भारी बारिश की संभावना, नदियों का जलस्तर बढ़ा

महानगर कोलकाता समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग और वैश्विक मौसम पूर्वानुमान प्राप्त ताजा आंकड़ों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के चलते आज राज्य के कई हिस्सों में भारी वर्षा और गर्जन के साथ तीव्र बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने तटीय और निचले इलाकों के लिए विशेष सतर्कता बरतने की चेतावनी जारी की है। कोलकाता और इसके आसपास के क्षेत्रों में कई दिनों से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान…
Read More
देश में मॉनसून की रफ्तार तेज सिक्किम और उत्तर बंगाल पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मॉनसून, इस हफ्ते महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र में देगा दस्तक

देश में मॉनसून की रफ्तार तेज सिक्किम और उत्तर बंगाल पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मॉनसून, इस हफ्ते महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र में देगा दस्तक

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देश भर में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के लगातार आगे बढ़ने की पुष्टि की है। मौसम एजेंसी के मुताबिक, मॉनसून ने अब पूरे सिक्किम राज्य और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों को पूरी तरह से कवर कर लिया है, साथ ही पूर्वोत्तर भारत के बचे हुए क्षेत्रों में भी इसका विस्तार हो गया है। मॉनसून के इस मजबूत आगमन से देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने बताया कि वायुमंडलीय परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं, जिसके चलते अगले चार से पांच दिनों के…
Read More
ठंड के साथ कोलकाता में बढ़ा प्रदूषण, एक्यूआई 300 के करीब

ठंड के साथ कोलकाता में बढ़ा प्रदूषण, एक्यूआई 300 के करीब

कोलकाता और उससे सटे इलाकों में ठंड के बढ़ते असर के साथ ही वायु प्रदूषण भी चिंता का कारण बनता जा रहा है। पश्चिम बंगाल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, रविवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के करीब दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। अलीपुर से लेकर साल्टलेक तक शहर के कई वायु निगरानी केंद्रों की रिपोर्ट में हालात चिंताजनक पाए गए हैं। पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार, सर्दियों में जमीन के पास की हवा ठंडी होकर भारी हो जाती है। इसके चलते कारखानों और वाहनों से निकलने वाला धुआं तथा जहरीले कण ऊपर नहीं…
Read More
भीषण चक्रवात में बदला ‘मोंथा’, शासन व प्रशासन की सभी तैयारियां पूरी

भीषण चक्रवात में बदला ‘मोंथा’, शासन व प्रशासन की सभी तैयारियां पूरी

चक्रवाती तूफ़ान मोंथा तेज़ी से आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है। शासन और प्रशासन ने इससे उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बीच, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में मोंथा एक भीषण चक्रवाती तूफ़ान में बदल गया है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने सभी दलों के नेताओं से राहत कार्यों में सरकार कासहयोग करने की अपील है। चक्रवात मोंथा के मद्देनजर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने गठबंधन के सांसदों, मंत्रियों और विधायकों के साथ वर्चुअली बैठक की और सभी से सहायता करने का आग्रह किया। उन्होंने सभी मंत्रियों, विधायकों और…
Read More
चक्रवाती तूफान के कारण बंगाल में रविवार तक भारी बारिश की चेतावनी

चक्रवाती तूफान के कारण बंगाल में रविवार तक भारी बारिश की चेतावनी

ओडिशा और उससे सटे पश्चिम बंगाल पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है, साथ ही एक सक्रिय पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा ने पूरे पश्चिम बंगाल में व्यापक वर्षा गतिविधि शुरू कर दी है। क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के अनुसार, दक्षिण बंगाल के कई जिलों में शुक्रवार से रविवार तक भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है, साथ ही गरज के साथ बारिश, बिजली और तेज़ हवाएँ भी चल सकती हैं। दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, पूर्वी बर्धमान, पश्चिम बर्धमान, पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, बांकुरा, पुरुलिया, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नादिया के लिए विशेष अलर्ट जारी किए गए हैं।…
Read More